1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुराग कश्यप की फिल्म में नजर आएंगी 'मिर्जिया' गर्ल सैयामी खेर

अनुराग कश्यप की फिल्म में नजर आएंगी 'मिर्जिया' गर्ल सैयामी खेर

 Published : Jun 19, 2019 10:46 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 10:46 pm IST

सैयामी ने 'मिर्जया' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वहीं 'ब्रीद' के दूसरे सीजन से वह डिजीटल में डेब्यू करने वाली हैं।

सैयामी खेर- India TV Hindi
सैयामी खेर Image Source :

मुंबई: अनुराग कश्यप निर्देशित अगली फिल्म में अभिनेत्री सैयामी खेर को लिया गया है। बीते सप्ताह कश्यप ने घोषणा की थी कि वह नई कंपनी की शुरुआत करने वाले हैं और इसके साथ ही नई फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। फिल्म में सैयामी मुख्य महिला किरदार में होंगी, वहीं इनके सामने मलयाली अभिनेता रोशन मैथ्यू होंगे।

सैयामी ने एक बयान में कहा, "हां, मैं फिल्म की शूटिंग कर रही हूं। इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि मैं अनुराग कश्यप की फिल्म में हूं।" मुंबई में तीन महीने तक फिल्म की शूटिंग होगी।

सैयामी ने 'मिर्जया' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वहीं 'ब्रीद' के दूसरे सीजन से वह डिजीटल में डेब्यू करने वाली हैं।

Also read:

Happy Birthday Neetu Chandra: वो एक्ट्रेस जिसके फोटोशूट से मच गया था बवाल

आयुष्मान खुराना ने अपने फैन्स से Don't Say Bhangi नाम की पिटीशन साइन करने की रिक्वेस्ट की

दीपिका पादुकोण ने न्यूयॉर्क में अपने डिप्रेशन के बारे में खुलकर की बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन