1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'लूटकेस' की रिलीज डेट आई सामने, इन दिन ऑनलाइन देख सकेंगे

कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'लूटकेस' की रिलीज डेट आई सामने, इन दिन ऑनलाइन देख सकेंगे

 Written By: IANS
 Published : Jul 13, 2020 01:50 pm IST,  Updated : Jul 13, 2020 01:51 pm IST

इस फिल्म में कुणाल खेमू, रणवीर शौरी, रसिका दुगल, विजय राज और गजराज राव जैसे कलाकार नज़र आएंगे।

रिलीज डेट के साथ ही लूटकेस का नया पोस्टर भी सामने आया है- India TV Hindi
रिलीज डेट के साथ ही लूटकेस का नया पोस्टर भी सामने आया है Image Source : TWITTER: @KUNALKEMMU

मुंबई: फॉक्स स्टार हिंदी का अगला वेंचर 'लूटकेस' जिसकी हाल ही में ओटीटी रिलीज की पुष्टि की गई थी, उसकी रिलीज तारीख सामने आ गयी है। फिल्म के ट्रेलर को इसकी विचित्र और असामान्य कहानी के लिए बहुत सराहना मिली है और अब यह फिल्म अब 31 जुलाई, 2020 में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नीप्लस हॉटस्टार पर एक प्रत्यक्ष ओटीटी रिलीज के रूप में जारी किया जाएगा।

'लुटकेस' में एक मध्यम आयु वर्ग के पारिवारिक व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है। यह हंसी से भरपूर फिल्म है, जिसमें व्यक्ति को पैसों से भरा सूटकेस मिल जाता है।

मूवी अनाउंसमेंट में ना इन्वाइट किए जाने पर कुणाल खेमू और विद्युत जामवाल ने उठाए सवाल

कुणाल केमू, रसिका दुगल, रणवीर शौरी, विजय राज और गजराज राव द्वारा अभिनीत, फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो एवं सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है व राजेश कृष्णन और कपिल सावंत द्वारा लिखित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन