1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान को सपोर्ट करना इस मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री को पड़ा भारी, मिल रही है जान से मारने की धमकी

सलमान खान को सपोर्ट करना इस मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री को पड़ा भारी, मिल रही है जान से मारने की धमकी

 Published : Apr 10, 2018 11:46 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 11:46 pm IST

सलमान खान को बीते गुरुवार को जोधपुर की एक कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी, लेकिन बाद में शनिवार को उन्हें जमानत दे दी गई। दबंग खान को सजा दिए जाने की खबर के बाद से दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस ने जमकर उन्हें सपोर्ट किया। अब खबर आई है कि सुपरस्टार को सपोर्ट करने की वजह से बॉलीवुड की एक मशहूर अदाकारा को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

Salman khan- India TV Hindi
Salman khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को बीते गुरुवार को जोधपुर की एक कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी, लेकिन बाद में शनिवार को उन्हें जमानत दे दी गई। दबंग खान को सजा दिए जाने की खबर के बाद से दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस ने जमकर उन्हें सपोर्ट किया। वहीं दूसरी ओर फिल्मी सितारे भी सलमान के साथ खड़े दिखे। लेकिन अब खबर आई है कि सुपरस्टार को सपोर्ट करने की वजह से बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कुनिका सदानंद को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सिर्फ इतना ही उन्हें अश्लील मैसेज भी किए जा रहे हैं।

बता दें कि कुनिका को पिछले कुछ दिनों से जान से मारने की धमकी मिल रही है। खबरों के मुताबिक कुनिका ने इन सबके के लिए बिश्नोई समाज को जिम्मेदार ठहराया है। अब उन्होंने इन धमकियों से परेशान होकर मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में बिश्नोई समाज के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दी है।

गौरतलब है कि यह पूरा मामला उस समय शुरु हुआ जब कुनिका ने एक टीवी चैनल की डिबेट में विवादित बयान दे दिया था। दरअसल उन्होंने कहा था कि, "बिश्नोई खुद भी वन्य जीवों का शिकार करता है।" इसके बाद से उन्हें धमकियां दी जाने लगी थीं। हालांकि संतोष बिश्नोई नाम के एक शख्स ने उन्हें फोन कर माफी मांगने के लिए कहा। कुनिका ने उस व्यक्ति बात मान कर माफी भी मांगी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें धमकियां मिलनी बंद नहीं हुईं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन