1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत से ब्रेकअप के बाद अंकिता लोखंडे के कुशांल टंडन को डेट करने की खबर को एक्टर ने बताया अफवाह

सुशांत से ब्रेकअप के बाद अंकिता लोखंडे के कुशांल टंडन को डेट करने की खबर को एक्टर ने बताया अफवाह

 Published : Aug 27, 2020 08:51 pm IST,  Updated : Aug 27, 2020 08:51 pm IST

कुशाल टंडन ने अंकिता लोखंडे को डेट करने की खबर को ट्वीट करके अफवाह ठहराया है। उन्होंने कहा सुशांत मेरा भाई था और अंकिता मेरी दोस्त।

ankita lokhande, sushant singh rajput and kushal tandon- India TV Hindi
अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत और कुशाल टंडन Image Source : INSTAGRAM/BOLLYEXOWOOD/THEREALKUSHALTAND

एक्टर कुशाल टंडन ने अंकिता लोखंडे को सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के साथ डेट करने की खबर को अफवाह ठहराया है। बीते कुछ दिनों से कुशाल और अंकिता की साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। कुशाल ने ट्वीट करके अंकिता को डेट करने की खबरों को झूठ ठहराया है।

कुशाल ने ट्वीट किया-यह एक शर्मनाक पत्रकारिता है। मैं उन दोनों का दोस्त था।  सुशांत मेरा भाई था और अंकिता मेरी दोस्त। इस समय में जो कोई भी मेरा नाम इस ब्लेम गेम में ला रहा है। प्लीज मुजे इसेस बाहर रखें।  मुझे हैरानी है हम कैसी खबरों की दुनिया में रहते हैं।

उन्होंने आगे लिखा- प्लीज उसकी आत्मा को शांति मिलने दो। बाहर सर्कस चल रहा है और डायमंड जरुर ही स्वर्ग में बठकर हंस रहा होगा। सुशी इसे हमेशा की तरह हल्के में लेना। चिल यहाँ केवल इसकी अराजकता है, यू एंजल।

2016 में भी अंकिता लोखंडे और कुशाल टंडन के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें आईं थी। दोनों ने इसे अफवाह ठहराया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कुशाल जल्द ही वेब सीरीज बेबाकी में नजर आने वाले हैं। कुशाल ने कोरोना वायरस के लक्षण नजर आने के बाद कोविड टेस्ट करवाया था। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन