1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आचार्य' से पहला गाना 'लाहे लाहे' हुआ रिलीज, बेहद उत्सुक है ऑडियंस

'आचार्य' से पहला गाना 'लाहे लाहे' हुआ रिलीज, बेहद उत्सुक है ऑडियंस

 Published : Apr 01, 2021 04:21 pm IST,  Updated : Apr 01, 2021 04:21 pm IST

मणि शर्मा द्वारा कम्पोज किया गया यह सॉन्ग एक फोक नंबर है, जो ऑडियंस को फिल्म में चिरंजीवी की अनोखी स्टाइल से रूबरू कराता है।

acharya- India TV Hindi
'आचार्य' से पहला गाना 'लाहे लाहे' हुआ रिलीज, बेहद उत्सुक है ऑडियंस  Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

मेगास्टार चिरंजीवी की आचार्य बेहद बहुप्रशिक्षित फिल्म है। ऑडियंस को इंतजार है कि अब वे अपने अनमोल अंदाज में बड़े पर्दे पर क्या कमाल करने वाले हैं। इसी उत्साह के बीच, हाल ही में टीम ने पहला लिरिकल वीडियो सॉन्ग लाहे लाहे रिलीज किया है, जिसकी एक झलक कुछ समय पहले एक प्रोमो के माध्यम से रिलीज की गई थी। इस झलक ने सभी के उत्साह को दोगुना कर दिया है।

मणि शर्मा द्वारा कम्पोज किया गया यह सॉन्ग एक फोक नंबर है, जो ऑडियंस को फिल्म में चिरंजीवी की अनोखी स्टाइल से रूबरू कराता है। यह रिलीज होने वाली फिल्म का पहला लिरिकल सॉन्ग है और इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

दिनेश द्वारा कोरियोग्राफ किया गया, लाहे लाहे एक ऑफबीट नंबर है, जो निश्चित रूप से आने वाले दिनों में चार्टबस्टर होने के की राह पर है। संयुक्त रूप से मैटिनी एंटरटेनमेंट और कोनिडेला प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म को कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। यह फिल्म वर्ष 2021 की बहुप्रशिक्षित फिल्म है।

अभिनेता राम चरण इस फिल्म में अपने पिता चिरंजीवी के साथ एक महत्वपूर्ण कैमियो में दिखाई देंगे, जो मई में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन