1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. एडवेंचर कॉमेडी 'हैलो चार्ली' का ट्रेलर 22 मार्च को होगा रिलीज़

एडवेंचर कॉमेडी 'हैलो चार्ली' का ट्रेलर 22 मार्च को होगा रिलीज़

 Published : Mar 18, 2021 08:26 pm IST,  Updated : Mar 18, 2021 08:26 pm IST

'हैलो चार्ली' में आदर जैन के साथ-साथ जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित और एलनाज़ नोरौज़ी भी दर्शकों का मनोरंजन करते हुए दिखाई देंगी।

एडवेंचर कॉमेडी 'हैलो चार्ली' का ट्रेलर 22 मार्च को होगा रिलीज़- India TV Hindi
एडवेंचर कॉमेडी 'हैलो चार्ली' का ट्रेलर 22 मार्च को होगा रिलीज़ Image Source : INSTAGRAM- AADAR JAIN

अमेजन प्राइम ने "हैलो चार्ली" के मज़ेदार टीज़र के साथ वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा की थी और आज, रिलीज़ के लिए दर्शकों को उत्साहित करते हुए, अमेजन प्राइम वीडियो ने ट्रेलर की रिलीज़ डेट घोषित कर दी है। इस प्रफुल्लित कर देने वाले टीज़र में, आदर जैन एक छोटे शहर के एक युवा सरल व्यक्ति की भूमिका निभा रहे है जिसे मुंबई से दीव में एक गोरिल्ला ट्रांसफर करने का काम दिया गया है। यह आकर्षक और एडवेंचरस सफ़र, दर्शकों को रिलीज़ के प्रति अधिक जिज्ञासु कर देगा। 

TRP Report: दर्शकों ने किस सीरियल को दिया बड़ा झटका, किसे हाथों-हाथ लेते हुए बना दिया नंबर 1, जानें

आदार जैन के साथ-साथ जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित और एलनाज़ नोरौज़ी भी दर्शकों का मनोरंजन करते हुए दिखाई देंगी। एक अनूठी कहानी और यह जीवंत प्रोडक्शन डिजाइन, हैलो चार्ली ताजी हवा की सांस की तरह है, जिसकी तलाश हम सभी कर रहे थे। फिल्म 9 अप्रैल 2021 में अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर 240 देशों और क्षेत्रों में विश्व स्तर पर प्रीमियर के लिए तैयार है। 

डांस दीवाने 3: रेमो डीसूज़ा को दिया गया ट्रिब्यूट तो वो नहीं रोक पाए अपने आंसू, धर्मेंश भी हुए इमोशनल

हेलो चार्ली एक प्रफुल्लित कर देने वाली फिल्म है, जिसमें आदार जैन, जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित, राजपाल यादव और एलनाज़ नोरौज़ी ने अभिनय किया है। हैलो चार्ली का निर्देशन पंकज सारस्वत द्वारा किया गया है, जिसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है।

Khatron Ke Khiladi 11: 'बिग बॉस' के ये कंटेस्टेंट्स ले सकते हैं रोहित शेट्टी के रियलिटी शो में हिस्सा? जानें पूरी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन