1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi 11: 'बिग बॉस' के ये कंटेस्टेंट्स ले सकते हैं रोहित शेट्टी के रियलिटी शो में हिस्सा? जानें पूरी बात

Khatron Ke Khiladi 11: 'बिग बॉस' के ये कंटेस्टेंट्स ले सकते हैं रोहित शेट्टी के रियलिटी शो में हिस्सा? जानें पूरी बात

 Published : Mar 18, 2021 11:07 am IST,  Updated : Mar 18, 2021 11:09 am IST

मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के बाद, खतरों के खिलाड़ी 11 अब शुरू होने जा रहा है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

Rohit Shetty - India TV Hindi
Rohit Shetty  Image Source : INSTAGRAM/@ITSROHITSHETTY

देश के सबसे बड़े और सबसे प्रसिद्ध रियलिटी शो बिग बॉस के बाद, खतरों के खिलाड़ी 11 अब शुरू होने जा रहा है, जिसका प्रशंसक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। शो के लिए कई अपडेट्स आते रहते हैं, लेकिन फिलहाल अभी मेकर्स किसी तरह आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बहरहाल, बिग बॉस के खत्म हो जाने के बाद स्टंट रियलिटी शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों के कयास अभी से लगाए जाने लगे हैं। इस सीज़न के प्रतियोगियों के लिए कुछ सितारों को नामित किया गया है, जिसमें 'कांटा लागा' गर्ल शेफाली जरीवाला का नाम सामने आ रहा है। शेफाली के अलावा बिग बॉस रियलिटी शो के चंद और नाम हैं जिन्हें खतरों के खिलाड़ा के अगले सीजन में देखने की उम्मीद की जा रही है। 

बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट्स ले सकते हैं खतरों के खिलाड़ी शो में हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली जरीवाला को स्टंट-आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 की पेशकश की गई है। बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट, खतरों के खिलाड़ी छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय शो में से एक है, जो सलमान खान के बिग के खत्म होने के बाद शुरू होता है।

स्पॉटब्वॉय की एक रिपोर्ट के अनुसार, "शेफाली को रियलिटी शो में हिस्ला लेने के लिए कॉल आया है और इस शो के लिए उन्होंने रुचि भी दिखाई है, लेकिन अभी तक चीजों को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। यदि सब कुछ ठीक रहा, तो वह शो में दिखाई देंगी।" 

बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक का भी नाम स्टंट रियलिटी शो के कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आ रहा है। क्या रुबीना इस शो में हिस्सा लेंगी? यह बात तो सिर्फ वही जानती हैं, लेकिन रोहित शेट्टी के रियलिटी शो में हिस्सा लेने वाले बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स में रुबीना का नाम ऊपर की लिस्ट में शुमार है। 

टीवी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया का भी नाम खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के भावी कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आ रहा है। यह भी बताया गया कि उर्वशी ने शो के लिए खुद को फिट रखने की पूरी तैयारी कर ली है। वह नियमित रूप से व्यायाम कर रही हैं।

स्टंट रियलिटी शो के नए सीजन के बारे में बात करें तो इस बार कई अन्य हस्तियों जैसे - एरिका फर्नांडिस, अभिनव शुक्ला, मोहित मलिक, पुरु चिब्बर से संपर्क किया गया है। रियलिटी शो के पिछले सीज़न में करिश्मा तन्ना विजेता के रूप में उभर कर सामने आईं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन