1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TRP Report: दर्शकों ने किस सीरियल को दिया बड़ा झटका, किसे हाथों-हाथ लेते हुए बना दिया नंबर 1, जानें

TRP Report: दर्शकों ने किस सीरियल को दिया बड़ा झटका, किसे हाथों-हाथ लेते हुए बना दिया नंबर 1, जानें

 Published : Mar 18, 2021 02:58 pm IST,  Updated : Mar 18, 2021 07:30 pm IST

दर्शकों ने किन टीवी सीरियल्स को सिरआखों पर बिठाया और किन्हें बड़ा झटका देते हुए खारिज कर दिया, इसका लेखा-जोखा लिए हम आपको बताने वाले हैं।

anupamaa, ye rishta kya kahlata hai, kundali bhagya- India TV Hindi
TRP Report Image Source : INSTAGRAM

हर हफ्ते टीवी सीरियल आपका मनोरंजन करते हैं। कभी कोई सीरियल आपको अपनी ट्विस्ट एंड टर्न्स से बाधें रखते हैं तो कभी बोरितय से भी भरे होते हैं। दर्शकों ने किन टीवी सीरियल्स को सिरआखों पर बिठाया और किन्हें बड़ा झटका देते हुए खारिज कर दिया, इसका लेखा-जोखा लिए हम आपको बताने वाले हैं। हम आपको ये बताने जा रहे हैं किस शो को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया और किन्हें सिरे से नकार दिया है। 

  
बार्क इंडिया की तरफ से जारी टीआरपी रेटिंग में साल के 10वें हफ्ते में स्टार प्लस के चार सीरियल्स ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। टीआरपी की इस रेस में हर बार की तरह इस बार भी स्टार प्लस का टीवी सीरियल अनुपमां टॉप पर है। लंबे समय से ये सीरियल टॉप पर बरकरार है। आइए जानते हैं आपके पसंदीदा शोज को कितनी टीआरपी मिली और कौन सा शो किस नंबर पर है।

अनुपमां

साल के 10वें हफ्ते में दर्शकों ने स्टार प्लस के शो 'अनुपमां' को अपना भरपूर प्यार दिया है और इस शो को टीआरपी लिस्ट में टॉप पर शुमार कर दिया है। 8801 इंप्रेशन के साथ स्टार प्लस के इस शो को पहला स्थान मिला है।

इमली

वहीं टीआरपी की टॉप 5 की लिस्ट में स्टार प्लस के ही शो 'इमली' को दूसरा स्थान मिला है। यह सीरियल 7555 इंप्रेशन के साथ टॉप 5 की टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज है।

गुम है किसीके प्यार में

स्टार प्लस के तीसरे शो 'गुम है किसीके प्यार में', को दर्शकों ने सराहा है और साल के 10वें हफ्ते में 6952 इंप्रेशन के साथ इसे टीआरपी की टॉप 5 की लिस्ट में तीसरे नंबर का खिताब दिया है। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है

'सीरत' और 'कार्तिक' के किरदारों में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जोड़ी लोगों को अभी भी पसंद आ रही है। 6901 इंप्रेशन के साथ स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को दर्शकों ने टीआरपी लिस्ट में चौथे पायदान पर शुमार किया है।

कुंडली भाग्य

एक वक्त में नंबर 1 पर अपनी बादशाहत बरकरार रखने वाले टीवी के सीरियल 'कुंडली भाग्य' को नंबर 5 की पोजीशन मिली है। 6516 इंप्रेशन के साथ इस शो को टॉप 5 की लिस्ट में आखिरी पायदान से संतोष करना होगा।  

यहां पढ़ें

Khatron Ke Khiladi 11: 'बिग बॉस' के ये कंटेस्टेंट्स ले सकते हैं रोहित शेट्टी के रियलिटी शो में हिस्सा? जानें पूरी बात

अनु मलिक की 'इंडियन आइडल' में एक बार फिर होगी वापसी? इस बार निभाएंगे ये भूमिका

डांस दीवाने 3: रेमो डीसूज़ा को दिया गया ट्रिब्यूट तो वो नहीं रोक पाए अपने आंसू, धर्मेंश भी हुए इमोशनल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

TRP