1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लाल सिंह चड्ढा: करीना कपूर के बाद अब आमिर खान का फर्स्ट लुक हुआ वायरल

लाल सिंह चड्ढा: करीना कपूर के बाद अब आमिर खान का फर्स्ट लुक हुआ वायरल

 Published : Nov 10, 2019 07:45 pm IST,  Updated : Nov 10, 2019 07:48 pm IST

बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड मूवी 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक है।

Aamir Khan- India TV Hindi
लाल सिंह चड्ढा फिल्म के सेट से आमिर खान लुक हुआ वायरल

आमिर खान और करीना कपूर इन दिनों चंडीगढ़ में अपकमिंग मूवी 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ समय पहले करीना कपूर की सेट से कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, जिसमें वो देसी अवतार में नज़र आ रही थीं। अब आमिर खान का भी फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

इन फोटोज में आमिर खान पगड़ी बांधे और लंबी दाढ़ी में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने शर्ट और पैंट के साथ स्पोर्ट्स शूज पहना हुआ है।

शाहरुख खान ने राजकुमार राव से कहा- 'विक्की प्लीज' तो एक्टर के लिए बन गया ये Fanboy मोमेंट

बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड मूवी 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक है। इस मूवी ने कई ऑस्कर अवॉर्ड जीते। ये फिल्म लेखक विन्सटन ग्रूम के 1986 में आए नॉवेल पर बेस्ड थी। 

करीना कपूर की बात करें तो वो इस फिल्म के अलावा 'गुड न्यूज' में भी दिखाई देंगी। इसमें उनके अलावा अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।  

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन