1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Dabangg 3 New Song: सलमान खान ने 'दबंग 3' के नए गाने 'यू करके' को दी अपनी आवाज़, 1999 में गाया था पहला गाना

Dabangg 3 New Song: सलमान खान ने 'दबंग 3' के नए गाने 'यू करके' को दी अपनी आवाज़, 1999 में गाया था पहला गाना

 Published : Nov 09, 2019 06:57 pm IST,  Updated : Nov 10, 2019 04:02 pm IST

इस फिल्म में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप और सई मांजरेकर अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Dabangg 3 News Song Yu Karke- India TV Hindi
सलमान खान ने 'दबंग 3' के नए गाने 'यू करके' को दी अपनी आवाज़ Image Source : INSTAGRAM

Dabangg 3 New Song Yu Karke: सलमान खान की अपकमिंग मूवी 'दबंग 3' का नया गाना 'यू करके' रिलीज हो गया है। अभी इसका ऑडियो रिलीज किया गया है। खास बात ये है कि इस गाने को सलमान ने ही गाया है। सलमान ने पहली बार साल 1999 में अपनी फिल्म 'हेलो ब्रदर' के लिए गाना गाया था। उसके बाद अभिनेता ने 'किक' और 'हीरो' के एक-एक गाने को अपनी आवाज दी थी। 

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर 'यू करके' गाने के ऑडियो को शेयर किया है, जिसे लाखों लोगों ने पसंद किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'दबंग 3' का नया गाना 'यू करके', सुनो हमारी यानि की आप सभी के फेवरेट चुलबुल पांडे की आवाज़ में  #YuKarkeSong

Filhall Song Out: अक्षय कुमार और नुपुर सेनन का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज, लोगों की जुबां पर छाया गाना

इस गाने को साजिद वाजिद ने कंपोज्ड किया है। सलमान के अलावा पायल देव ने भी अपनी आवाज दी है। पोस्टर में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा नज़र आ रही हैं। 

इससे पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है और 'हुड़ हुड़' गाने का टीजर सामने आ चुका है। 

आयुष्मान खुराना ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, कमाई में 'ड्रीम गर्ल' को मात देकर आगे निकली 'बाला'

इस फिल्म में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप और सई मांजरेकर अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन