मुंबई: देश के पसंदीदा पुलिसवाले चुलबुल पांडे "दबंग 3" के साथ आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फ़िल्म के धमाकेदार ट्रेलर के बाद निर्माताओं ने अब चुलबुल पांडे का मेकिंग वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में भारतीय सिनेमा के सबसे प्यारे पुलिसवाले चुलबुल पांडे के दबंग बनने के सफ़र से रूबरू करवाया गया है और साथ ही दिखाया गया है कि सलमान खान कैसे चुलबुल के किरदार में खुद को आकार देते है।
Related Stories
दबंग फ्रेंचाइजी के पहले भाग के रिलीज के साथ ही चुलबुल पांडे ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है और चुलबुल पांडे के प्रशंसकों की संख्या अनगिनत है। इन वर्षों में, यह किरदार प्रशंसकों के लिए अधिक प्रिय हो गया है और यह सब सलमान खान की अनूठी अपील का ही नतीजा है जो दर्शकों को उनकी तरफ़ आकर्षित करता है।
साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म "दबंग 3" प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।
ये हैं बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बहनें, एक तो जीत चुकी है दो नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए