Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' नायरा बहुत नाराज है क्योंकि कार्तिक जॉली सिंह के अवतार में कायरव का ऑनलाइन न्यू पापा बनकर आया है। नायरा उस पर बहुत गुस्सा करती है।
Related Stories
कायरव उधर वंश से कहता है कि अगर नए पापा ने उसकी मां का ख्याल नहीं रखा तो वो इन्हें रिटर्न कर देगा। उधर नायरा को अजीब अजीब से ख्याल आते हैं और वो डर जाती है कि कहीं कुछ बुरा तो नहीं होने वाला है। उधर कायरव अपनी मां को लेकर वहां आता है जहां जॉली सिंह यानी नए पापा ने नायरा के लिए केक बनाया है और बहुत सारी डेकोरेशन की है।
कायरव के कहने पर कार्तिक, नायरा को किस कर लेता है। कायरव के जाते ही नायरा कार्तिक से फिर से लड़ने लगती है, तभी कायरव वहां आ जाता है और नायरा की नजर पड़ जाती है, कार्तिक की दाढ़ी निकल जाती है और नायरा नहीं चाहती है कि कार्तिक का भांडा उसके बेटे के सामने टूटे इसलिए वो कार्तिक को गले लगा लेती है और तब तक गले लगाए रखती है जब तक उसकी दाढ़ी नहीं चिपक जाती है। इसके बाद कायरव अपने मम्मी पापा का बुमरैंग बनाता है।