1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नहीं रहे 'लगे रहो मुन्नाभाई’ के रिटायर्ड टीचर, अभिनेता ने इस सीन से लूटा था दिल

नहीं रहे 'लगे रहो मुन्नाभाई’ के रिटायर्ड टीचर, अभिनेता ने इस सीन से लूटा था दिल

 Published : May 23, 2018 10:26 am IST,  Updated : May 23, 2018 10:26 am IST

संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म 'लगे रहो मुन्ना' में एक रिटायर्ड टीचर का छोटा सा किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता डॉ.हेमू अधिकारी का सोमवार को निधन हो गया। बता दें कि वह 81 साल के थे।

Hemu- India TV Hindi
Hemu

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म 'लगे रहो मुन्ना' में एक रिटायर्ड टीचर का छोटा सा किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता डॉ.हेमू अधिकारी का सोमवार को निधन हो गया। बता दें कि वह 81 साल के थे। वह सिर्फ एक अभिनेता ही बल्कि मराठी फिल्मों के डायरेक्टर भी थे। उन्होंने अपनी आखरी सांस मुंबई में स्थित दादर में अपने घर पर ली। बता दें कि वह पिछले डेढ़ साल से फेफड़ों में इंफेक्शन के कारण काफी बीमार थे। हेमू के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

हेमू बॉलीवुड के अलावा कई मराठी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। खबरों के मुताबिक वह मराठी थिएटर इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार रह चुके हैं। उन्होंने कई नाटकों में काम किया है। लेकिन फिल्मकार राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' में छोटा सा किरदार ही मिला।

हालांकि उन्होंने टीचर की छोटी सी भूमिका से भी दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। गौरतलब है कि डॉ. हेमू अधिकारी 45 नाटक, 14 मराठी और हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह 7 टीवी सीरीयल का भी हिस्सा रहे हैं। हेमू के निधन पर कई फिल्मी हस्तियों ने शोक जताया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन