1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लता मंगेशकर को आ रही है ऋषि कपूर की याद, कहा- फिल्म की तरह असल जिंदगी में वापस आ जाओ...

लता मंगेशकर को आ रही है ऋषि कपूर की याद, कहा- फिल्म की तरह असल जिंदगी में वापस आ जाओ...

 Published : May 02, 2020 05:54 pm IST,  Updated : May 02, 2020 05:58 pm IST

कैंसर से दो साल की लड़ाई के बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया।

Rishi Kapoor- India TV Hindi
ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की याद आ रही है। उन्होंने ट्विटर पर उनकी 'कर्ज' मूवी के हिट गाने 'ओम शांति ओम' का वीडियो शेयर किया है। बता दें कि ऋषि कपूर ने बीते गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ पूरा देश गमगीन है।

लता मंगेशकर ने ट्वीट किया है, 'ऋषि जी आप बहुत याद आ रहे हो और हमेशा याद आते रहोगे। ये सोचना पागलपन सा लगेगा मगर काश ऐसा हो सके कि जैसे आप कर्ज फिल्म में वापस आए थे, वैसे ही असल जिंदगी में वापस आ जाएं तो कितना अच्छा रहेगा।'

इससे पहले भी लता मंगेशकर ने ऋषि कपूर की बचपन की फोटो शेयर कर उन्हें याद किया था। उन्होंने लिखा था, 'कुछ समय पहले ऋषि जी ने मुझे और मेरी ये तस्वीर भेजी थी। वो सब दिन, सब बातें याद आ रही हैं। मैं शब्दहीन हो गई हूं।'

गौरतलब है कि कैंसर से दो साल की लड़ाई के बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया। 67 वर्षीय अभिनेता ने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन