1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Latest Bollywood News June 18: रणवीर सिंह का विराट कोहली के लिए पोस्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा की क्यूट वीडियो तक सारी खबरें

Latest Bollywood News June 18: रणवीर सिंह का विराट कोहली के लिए पोस्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा की क्यूट वीडियो तक सारी खबरें

 Published : Jun 18, 2019 07:42 am IST,  Updated : Jun 18, 2019 07:50 am IST

बॉलीवुड के गलियारों की खास खबरें.....

Latest bollywood News June 18- India TV Hindi
Latest bollywood News June 18 Image Source : INSTAGRAM

Latest Bollywood News June 18: आज बॉलीवुड में कई अपडेट्स हैं। इंडिया-पाकिस्तान मैच का मजा उठाने गए रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर क्रिकेटर्स के साथ फोटो शेयर की है। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां के हाथों से केक खाते हुए वीडियो शेयर की है।

रणवीर सिंह ने विराट कोहली के लिए शेयर किया प्यारा सा पोस्ट

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 83 की शूटिंग के लिए इंग्लैंड गए हुए हैं। हाल ही में हुए वर्ल्ड कप 2019 के इंडिया-पाकिस्तान का मैच देखने रणवीर सिंह पहुंचे। जहां वह स्टेडियम में मस्ती करते हुए नजर आए। रणवीर ने सभी क्रिकेटर्स के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। साथ ही उन्होंने विराट कोहली के लिए एक प्यारा-सो पोस्ट भी शेयर किया है।

रणवीर सिंह ने विराट के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं बचपन से ही इंडियन क्रिकेट टीम का फैन रहा हूं। हम अपनी प्यारी टीम के लिए बहित इमोशनल होते हैं और चाहते हैं कि हमारी टीम दुनिया में बेस्ट करे। और अब विराट कोहली। यह इंसान क्रिकेट में आया। जिसने इंडियन क्रिकेट को हमेशा के लिए बदल लिया। वह अपना काम बहुत अच्छे तरीके से कर रहे हैं। हमारे देश को एल्फा वॉरियर की तरह लीड कर रहे हैं। ये नया इंडिया है और ये बंदा नए इंडिया का हीरो हौ। हमें तुम पर गर्व है कप्तान।

बच्चों की तरह मां मधु चोपड़ा के हाथों से केक खाती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर किया वीडियो

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने परिवार के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। कल प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का बर्थ डे था। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां का बर्थ डे मनाया। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह बच्चों की तरह अपनी मां के हाथ से केक खाती नजर आ रही हैं।

प्रियंका मां को उनके बर्थ डे पर डिनर के लिए बाहर ले गई थीं। प्रियंका की मां ने सोशल मीडिया पर डिनर की फोटो भी शेयर की है। प्रियंका ने मां के हाथ से केक खाते हुए वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बर्थ डे केक। मेरे फेवरेट।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन