1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिर्फ 13 घंटों में 10 लाख लोगों ने लाइक की आलिया भट्ट की ये तस्वीर

सिर्फ 13 घंटों में 10 लाख लोगों ने लाइक की आलिया भट्ट की ये तस्वीर

 Published : Dec 22, 2018 01:34 pm IST,  Updated : Dec 22, 2018 01:34 pm IST

आलिया भट्ट की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसपर महज 13 घंटों में 10 लाख लाइक्स आ चुके हैं।

Alia bhatt- India TV Hindi
Alia bhatt Image Source : INSTAGRAM/ALIA BHATT

आलिया भट्ट(Alia bhatt) आजकल सुर्खियों में रहती हैं। फिर चाहे रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर हो या अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर। लोगों को उनकी एक्टिंग भी काफी पंसद आती है। राजी, डियर जिंदगी जैसी फिल्मों से उन्हें का सराहा गया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी जिसके पोस्ट होने के 13 घंटों बाद ही उसपर 10 लाख लाइक्स आ चुके हैं।

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई हैं। उस ड्रेस में आलिया बेहद सुंदर लग रही हैं। आलिया की यह फोटो लोगों को इतनी पसंद आ रही हैं कि महज 13 घंटे में फोटो को 10 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

आपको बता दें इन दिनों आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वह फिल्म कलंक की भी शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त भी नजर आएंगे।

इन दिनों आलिया रणबीर कपूर के साथ रिश्ते को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। दोनों के परिवार वालों को यह रिश्ता पसंद हैं। एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा था कि उन्हे रणबीर कपूर पसंद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया और रणबीर अगले साल शादी करने वाले थे। मगर इस खबर से आलिया ने इंकार कर दिया है। उन्होंने के कहा है कि अगर आप मेरी शादी के बारे में जानना चाहते हैं तो कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Yo Yo is Back: यो यो हनी सिंह का जबरदस्त गाना 'मखना' हुआ रिलीज

श्रीदेवी को याद कर इमोशनल हुईं करिश्मा कपूर, 'जीरो' के सेट से शेयर की तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन