1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Laxmii Public Review: अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हुई रिलीज, फैंस लुटा रहे प्यार

Laxmii Public Review: अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हुई रिलीज, फैंस लुटा रहे प्यार

 Published : Nov 09, 2020 04:26 pm IST,  Updated : Nov 09, 2020 09:22 pm IST

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म लक्ष्मी रिलीज हो गई है।

Laxmmi Release LIVE Updates- India TV Hindi
Laxmmi Release LIVE Updates Image Source : TWITTER/@AKSHAYKUMAR

अक्षय कुमार के फैंस उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लक्ष्मी' का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वह इंतजार खत्म हो गया हैं क्योंकि आज हॉरर-कॉमेडी 'लक्ष्मी' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है।  फिल्म रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया में #LaxmiiKalAaRahiHai खूब ट्रेंड हो रहा था। राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार ही नहीं कियारा आडवाणी भी मुख्य किरदार निभाती नजर आ रही हैं। आपकको बता दें कि यह फिल्म तमिल फिल्म मुनि 2: कंचना की ऑफिशियल रीमेक है।

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' का पहले नाम 'लक्ष्मी बॉम्ब' था। रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान स्थित एक संगठन-श्री राजपूत करणी सेना ने यह कहते हुए फिल्म के नाम पर आपत्ति जताई थी कि फिल्म का यह नाम देवी लक्ष्मी का अपमान करता है और इससे भावनाएं आहत हो रही हैं। इसे लेकर फिल्म बनाने वालों को संगठन की ओर से एक कानूनी नोटिस भी दिया गया था। जिसके बाद इसका नाम लक्ष्मी किया गया।

ट्विटर पर फैंस को खूब पसंद आ रही है फिल्म

फैंस हैं उत्साहित

देखें ट्रेलर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन