1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लिपस्टिक अंडर माय बुरका फेम अहाना इस्तांबुल में मनाएंगी अपना जन्मदिन

लिपस्टिक अंडर माय बुरका फेम अहाना इस्तांबुल में मनाएंगी अपना जन्मदिन

 Published : Apr 30, 2018 04:11 pm IST,  Updated : Apr 30, 2018 04:11 pm IST

अभिनेत्री अहाना कुमरा मंगलवार को अपना जन्मदिन इस्तांबुल में 13वीं शताब्दी के प्रसिद्ध कवि रूमी के गृहनगर में मनाना चाहती है। कविताओं की शौकीन अहाना को रूमी की कविताओं में काफी रुचि है।

अहाना- India TV Hindi
अहाना

मुंबई: अभिनेत्री अहाना कुमरा मंगलवार को अपना जन्मदिन इस्तांबुल में 13वीं शताब्दी के प्रसिद्ध कवि रूमी के गृहनगर में मनाना चाहती है। कविताओं की शौकीन अहाना को रूमी की कविताओं में काफी रुचि है।

अहाना ने अपने बयान में कहा, "पिछले कुछ वर्षो से अकेले यात्रा करने से मुझे एहसास हुआ है कि मैं खुद ही अपनी सर्वश्रेष्ठ साथी हूं क्योंकि जब आप अकेले यात्रा करते हैं तो आपको अपने बारे में बहुत सी चीजों का पता चलता है, जिनके बारे में आप तब नहीं जान पाते जब आप किसी और के साथ यात्रा करते हैं क्योंकि तब आपको उनकी योजना के अनुसार आगे बढ़ना पड़ता है।"

उन्होंने कहा, "मैंने अपने जन्मदिन पर, ऐसी जगह का चयन किया है, जो रूमी का गृहनगर है क्योंकि वहां से मुझे एक लौकिक जुड़ाव महसूस होता है। मैं काफी बेचैन किस्म की लड़की हूं और मेरा मानना है कि उन्होंने मुझे शांत रहने में मदद की है। जब मैं उनका लेखन पढ़ती हूं उससे मुझे शांत रहने में मदद मिलती है। इसलिए मैं वहां जाने और उस जादुई जगह को देखने के लिए काफी उत्साहित हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन