1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'शिकारा' देख इमोशनल हुए लालकृष्ण आडवाणी

'शिकारा' देख इमोशनल हुए लालकृष्ण आडवाणी

 Written By: IANS
 Published : Feb 08, 2020 01:08 pm IST,  Updated : Feb 08, 2020 01:08 pm IST

वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित' देखकर भावुक हो गए।

lk advani- India TV Hindi
एल के आडवाणी हुए इमोशनल

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित' देख कर भावुक हो गए। आडवाणी को एक वायरल वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि फिल्म के अंत में वह अपने आंसुओं को रोक रहे हैं, जिसके बाद चोपड़ा उनके पास जाकर घुटनों के बल बैठ जाते हैं, और उन्हें सांत्वना देते हैं।

'शिकारा' में यह दिखाया गया है कि किस तरह कश्मीरी पंडितों को कश्मीर घाटी में स्थित उनके घर से भगाया जाता है।

यह फिल्म विधु विनोद चोपड़ा के दिल के काफी करीब माना जा रहा है।

फिल्म 'शिकारा : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित' सात फरवरी को रिलीज हो चुकी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन