1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन डायरी: सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के बनाए बाल, शिल्पा शेट्टी ने बेटे के साथ गार्डन से तोड़े बैंगन

लॉकडाउन डायरी: सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के बनाए बाल, शिल्पा शेट्टी ने बेटे के साथ गार्डन से तोड़े बैंगन

 Published : Apr 08, 2020 02:44 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 02:44 pm IST

लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घर में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वह अपने रोजाना के काम को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

lockdown diaries- India TV Hindi
लॉकडाउन डायरी Image Source : INSTAGRAM

21 दिन के लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घर में ही रह रहे हैं। वह रोजाना कई नई चीजें करते रहते हैं जिसके बारे में वह सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। शिल्पा शेट्टी परिवार के साथ समय बिता रही हैं। वह बेटे विआन के साथ मस्ती करती रहती हैं। कभी कार्ड बनाते हैं तो कभी गार्डन में सब्जियां तोड़ते नजर आते हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा भी अपना क्वारेंटाइन टाइम स्पेशल बना रहे हैं। सोनम कपूर आनंद आहूजा की हेयरस्टाइलिस्ट बन गई हैं।

सोनम कपूर और आनंद आहूज इस समय दिल्ली में रह रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से वह मुंबई नहीं जा पाए थे। आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें सोनम उनके बाल सेट करती हैं और उन्हें किस करती हैं।

वहीं दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी बेटे विआन के साथ अपने गार्डन में बैंगन, मिर्च तोड़ रही हैं। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें दोनों मां-बेटे मस्ती करते हुए सब्जियां तोड़ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन