1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वारिस' में मचाई जाएगी लोहड़ी की धूम

'वारिस' में मचाई जाएगी लोहड़ी की धूम

 Published : Jan 11, 2017 12:20 pm IST,  Updated : Jan 11, 2017 12:20 pm IST

लोहड़ी का त्योहार खासतौर पर पंजाब में मनाया जाता है। अब इसका जश्न लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'वारिस' में भी देखने को मिलेगा। शो में आए इतने उतार-चढ़ाव के बाद निर्माताओं ने लोहड़ी का जश्न धूमधाम से मनाने का फैसला लिया है।

waaris- India TV Hindi
waaris

नई दिल्ली: हमारे सिनेमाजगत में हर त्योहार का जश्न खूब धूमधाम के साथ मनाया जाता है। छोटे पर्दे के सितारे भी इससे दूर नहीं हैं। इन दिनों लोहड़ी के धूम हर जगह पर छाई हुई है। यह खासतौर पर पंजाब में मनाया जाता है। अब इसका जश्न लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'वारिस' में भी देखने को मिलेगा। शो में आए इतने उतार-चढ़ाव के बाद निर्माताओं ने लोहड़ी का जश्न धूमधाम से मनाने का फैसला लिया है।

इसे भी पढ़े:-

टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर प्रसारित हो रहे इस धारावाहिक में आरती सिंह, अंबा का मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि इसमें जय नाम के नए किरदार का प्रवेश होगा, जो अभिनेता आशीष कपूर निभा रहे हैं, उन्होंने इस सीक्वेंस को अधिक मजेदार बनाया है।

आरती ने कहा, "शो का वर्तमान ट्रैक काफी नाटकीय है और हम इसमें लोहड़ी का त्योहार खुशी के साथ मनाएंगे। जय की एंट्री इसमें एक नया ट्विस्ट लाएगी। मुझे यकीन है कि दर्शकों को शो का आगामी ट्रैक बहुत पसंद आएगा।" यह एक ऐसे बच्चे की कहानी है जो एक लड़की होती है, लेकिन उसकी असली पहचान छुपाकर उसे सबके सामने लड़का दिखाया जाता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन