1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए खुद को आधी तमिल मानती हैं सायेशा सेहगल

तो इसलिए खुद को आधी तमिल मानती हैं सायेशा सेहगल

 Published : Jan 10, 2017 06:53 pm IST,  Updated : Jan 10, 2017 06:53 pm IST

सायेशा सेहगल पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी तमिल फिल्म 'वेनामेगन' को लेकर चर्चा में चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है।

sayesha- India TV Hindi
sayesha

चेन्नई: अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सायेशा सेहगल पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी तमिल फिल्म 'वेनामेगन' को लेकर चर्चा में चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है। सायेशा खुद को पहले से ही आधी तमिल मानती हैं, क्योंकि वह बिना किसी की मदद लिए संवादों का सही उच्चारण करने में सक्षम हैं।

इसे भी पढ़े:-

सायेशा ने कहा, "शुरुआत में तमिल समझने में मुझे दिक्कत आई, लेकिन समय के साथ आसानी से आ गई। अब मैं संवाद आसानी से बोल पा रही हूं और मैं बिना किसी के बताए अपने संवाद बोलने में सक्षम हूं। मुझे लगता है कि मैं पहले से ही आधी तमिल हूं।"

जयराम रवि के साथ काम कर रहीं 'शिवाय' की अभिनेत्री ने कहा कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा, "यह मेरी पहली फिल्म है। हालांकि, मैं भाग्यशाली हूं कि मैं 'शिवाय' का हिस्सा बनी। इस भूमिका ने मेरी क्षमता साबित नहीं की है। यहां, मैं विश्वास के साथ कह सकती हूं कि यह मेरी सबसे अच्छी भूमिका होगी।"

सह-कलाकार के बारे में उन्होंने कहा, "रवि बहुत ही सहयोगी और अनुकूल हैं और उनके साथ काम करना मजेदार है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन