1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Lok Sabha Elections 2019: वोट करने पहुंचे वरुण धवन ने बूढ़ी औरत की मदद की, मौजदू लोग देखते रह गए

Lok Sabha Elections 2019: वोट करने पहुंचे वरुण धवन ने बूढ़ी औरत की मदद की, मौजदू लोग देखते रह गए

 Published : Apr 29, 2019 02:00 pm IST,  Updated : Apr 29, 2019 02:34 pm IST

Lok Sabha Elections 2019: आज पूरे देश में लोकसभा चौथा चरण चुनाव हो रहे हैं। आमिर खान, अजय देवगन, काजोल, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान, परेश रावल सहित कलंक स्टार वरुण धवन भी पिता डेविड धवण के साथ वोट करने पहुंचे।

varun dhawan- India TV Hindi
varun dhawan

Lok Sabha Elections 2019: आज पूरे देश में लोकसभा चौथा चरण चुनाव हो रहे हैं। आमिर खान, अजय देवगन, काजोल, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान, परेश रावल सहित कलंक स्टार वरुण धवन भी पिता डेविड धवण के साथ वोट करने पहुंचे। इस मौके पर वरुण धवन वोट करने काफी कुल अंदाज में पहुंचे उन्होंने ब्लू कलर की जींस और व्हाइट टी-शर्ट पहने हुए थे। वरुण जैसे ही वोट करने पहुंचे और सीढ़ी पर चढ़ने लगे उसी वक्त सीढ़ी पर एक बूढ़ी औरत भी वोट करने के लिए चढ़ रही थी तभी वरुण ने बूढ़ी औरत के तरफ हाथ बढ़ाकर सहायता की और उन्हें बूथ तक लेकर आए। यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान हो गए और ताली बजाने लगे सिर्फ इतना ही नहीं लोगों वरुण का यह तरीका देखकर काफी खुश हो गए।

वरुण ने वोट करने के बाद भी अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें उनके उंगली में स्याही लगी हुई थी।

स्याही वाली उंगली दिखाते हुए वरुण ने तस्वीर शेयर की और लिखा- 'जाओ और वोट करो। जय हिंद।' फिल्मों की बात करें तो हाल ही में वरुण की कलंक फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म से काफी उम्मीदे थीं हालांकि फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। फिलहाल वरुण रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की शूटिंग में बिजी हैं। 

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Election 2019 LIVE: सलमान, ऐश्वर्या, अमिताभ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सितारों ने किया मतदान 

Lok Sabha Election 2019: अमिताभ बच्चन ऐश्वर्या और अभिषेक संग वोट देने पहुंचे, जया भी आईं नजर

सलमान खान इंदौर से 'दबंग 3' की शूटिंग छोड़कर वोट डालने पहुंचे मुंबई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन