1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई की मॉडल से लव-जेहाद, पति पर लगाया धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप

मुंबई की मॉडल से लव-जेहाद, पति पर लगाया धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप

 Published : Nov 18, 2017 09:30 am IST,  Updated : Nov 18, 2017 09:30 am IST

महिला का आरोप है कि उसके पति आसिफ के एक लड़की के साथ नाजायज़ रिश्ते हैं और आरोपों के मुताबिक़ आसिफ ने उस लड़की को भी हिंदू से इस्लाम धर्म कबूल करवाया है। पुलिस अब लव जेहाद के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Model-Love-Jihad- India TV Hindi
Model-Love-Jihad

नई दिल्ली: मुंबई में एक पूर्व मॉडल ने अपने पति पर लव जेहाद के ज़रिए धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का सनसनीखेज़ आरोप लगाया है। इतना ही नहीं मॉडल ने पति पर मारपीट करने और बेटे को किडनैप करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। रश्मि शाह्बाज्कर नाम की मॉडल का आरोप है कि उसकी शादी आसिफ नाम के शख़्स के साथ 2005 में हुई थी। पहले तो सब ठीक था लेकिन 3 साल बाद वो मॉडल पर जबरन इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव डालने लगा और इनकार करने पर मारपीट की। साथ ही फ्लैट से बाहर निकालने की भी धमकी दी।

महिला का आरोप है कि उसके पति आसिफ के एक लड़की के साथ नाजायज़ रिश्ते हैं और आरोपों के मुताबिक़ आसिफ ने उस लड़की को भी हिंदू से इस्लाम धर्म कबूल करवाया है। पुलिस अब लव जेहाद के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

रश्मि ने बताया की उनके पति अक्सर मारपीट करते है और बीती रात फिर उनके साथ मारपीट की जिससे उनके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटे आई है। रश्मि का यह भी आरोप है की उनके पति आसिफ ने उनके 7 साल के मासूम बेटे को भी उनसे दूर कर दिया है। उनके खिलाफ भड़काया है। बेटे से उन्हें मिलने नहीं देते। रश्मि ने अपने पति आसिफ पर आरोप लगाया की वो चाहते है की मैं इस्लाम धर्म अपना लू। लगातार हो रही मारपीट से तंग आकर बीती रात रश्मि ने अपने पति आसिफ और उसके साथी मुनीर के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।

फिलहाल पुलिस ने अभी इस मामले किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 (मारपीट), 509 (अश्लील भाषा का प्रयोग), 324 (जानलेवा हमला), 323 (झगडा) के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस क्या यह "लव जिहाद" का मामला है एंगल से भी जांच कर रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन