1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर गीतकार पंडित किरण मिश्र का कोरोना संक्रमण से निधन, हाल ही में लगवाई थी कोरोना वेक्सीन

मशहूर गीतकार पंडित किरण मिश्र का कोरोना संक्रमण से निधन, हाल ही में लगवाई थी कोरोना वेक्सीन

 Published : Apr 16, 2021 02:33 pm IST,  Updated : Apr 16, 2021 02:33 pm IST

गीतकार पंडित किरण मिश्र का ऑक्सीजन लेवल गिरने के कारण उन्हें तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कोरोना संक्रमण के चलते उनके लंग्स काफी डैमेज हो गए और उनका निधन हो गया।

pandit kiran mishara dies of corona virus- India TV Hindi
pandit kiran mishara dies of corona virus Image Source : FILE IMAGE

मुंबई। अपने भक्ति गीतों के लिए मशहूर गीतकार पं किरण मिश्र का आज दिन में कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया है।  कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर उन्हें अंधेरी पूर्व के सेवन हिल्स अस्पताल में 13 अप्रैल को दाखिल कराया गया था। कोरोना के चलते उनकी हालत काफी बिगड़ गई और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। 

पंडित किरण मिश्र के सुपुत्र स्वदेश मिश्र ने उनके निधन की पुष्टि की है। पंडित किरण मिश्र ने 15 दिन पहले ही कोरोना वेक्सीन की पहली डोज लगवाई थी।

आपको  बता दें कि साहित्य क्षेत्र में कई पुरस्कारों और सम्मानों से अलंकृत पंडित किरण मिश्र ने कई धारावाहिकों और फिल्मों के लिए गीत लिखे थे।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पंडित किरण मिश्र का आक्सीजन लेवल एकदम से गिर गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई। तब परिजन उन्हें हार्ट के डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर ने सीटी स्कैन करवाने की सलाह दी और सीटी स्कैन के रिपोर्ट में उन्हें कोरोना संक्रमण की जानकारी मिली। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन