1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी फिल्म की सफलता से खुश माधवन ने कही ऐसी बात

अपनी फिल्म की सफलता से खुश माधवन ने कही ऐसी बात

 Published : Aug 09, 2017 07:03 am IST,  Updated : Aug 09, 2017 07:03 am IST

आर. माधवन पिछले कुछ वक्त से अपनी हाल ही में रिलीज हुई अपराध पर आधारित तमिल रोमांचक फिल्म 'विक्रम वेधा' के लिए खूब वाह वाही लूट रहे हैं। अपनी इस सफलता से खुश माधवन का कहना है कि रिलीज के दौरान कई मुसीबतों का सामना करने के बावजूद...

madhavan- India TV Hindi
madhavan

नई दिल्ली: अभिनेता आर. माधवन पिछले कुछ वक्त से अपनी हाल ही में रिलीज हुई अपराध पर आधारित तमिल रोमांचक फिल्म 'विक्रम वेधा' के लिए खूब वाह वाही लूट रहे हैं। अपनी इस सफलता से खुश माधवन का कहना है कि रिलीज के दौरान कई मुसीबतों का सामना करने के बावजूद उनकी इस फिल्म ने इतिहास रचा है। बता दें कि तमिलनाडु सरकार ने जीएसटी के तहत फिल्मों की रिलीज पर 28 प्रतिशत के अलावा 30 प्रतिशत मनोरंजन कर लगाने का निर्णय लिया था। जिसका कुल कर राशि 58 प्रतिशत थी। इस के प्रतिरोध में तमिलनाडु राज्य के सभी थियेटर बंद हो गए और इस कारण फिल्म की रिलीज भी स्थगित हो गई।

इसके बाद 21 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपये की कमाई की। माधवन ने कहा, "जी हां, चेन्नई में थियेटर मालिकों की हड़ताल के कारण फिल्म की रिलीज तारीख के लिए हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, जो होता है अच्छे के लिए होता है। 21 जुलाई के फिल्म रिलीज हुई और इसने इतिहास रचा।"

इस फिल्म में विजय सेतुपति, श्रद्धा श्रीनाथ, वीरालक्ष्मी कुमार और काथिर भी मुख्य भूमिकाओं में थे। बॉलीवुड की बात की जाए, तो माधवन को जल्द ही आगामी फिल्म 'चंदा मामा दूर के' में देखा जाएगा। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। (बर्थ डे को लेकर अमिताभ बच्चन के इस बड़े ऐलान से कई फैंस हों सकते हैं निराश)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन