Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइटल विवाद पर मधुर भंडारकर ने करण जौहर की माफी का दिया जवाब, बोले- माफी स्वीकार लेकिन...

टाइटल विवाद पर मधुर भंडारकर ने करण जौहर की माफी का दिया जवाब, बोले- माफी स्वीकार लेकिन...

मधुर भंडारकर ने करण जौहर के माफीनामे पर करार जवाब दिया है...

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Nov 27, 2020 11:42 am IST, Updated : Nov 27, 2020 11:46 am IST
 madhur bhandarkar reply karan johar apology on title row- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @IMBHANDARKAR/KARANJOHAR टाइटल विवाद पर मधुर भंडारकर ने करण जौहर की माफी का दिया जवाब

फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने फिल्मकार करण जौहर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने प्रोडक्शन में बनी एक आगामी रियलिटी शो का नाम उनकी फिल्म के नाम पर रख दिया है। मधुर ने करण से अपने शो के टाइटल को बदलने की गुजारिश की थी। इसके बाद करण जौहर ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने अलग टाइटल दिया है, जो द फेव्यूलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स है और हम सोशल मीडिया पर इस सीरीज का प्रमोशन द फेव्यूलस लाइव्स नाम से करेंगे। ये विवाद अब बढ़ता नज़र आ रहा है, क्योंकि अब मधुर भंडारकर ने करण को करारा जवाब दिया है। 

मधुर भंडारकर ने रिप्लाई करते हुए ट्वीट किया, "प्रिय करण, जवाब देने के लिए धन्यवाद। ये वाकई अपनेपन वाली इंडस्ट्री है। ये आपसी विश्वास और सम्मान पर चलती है। हम बेहिचक उन नियमों को तोड़ते हैं, जो हमने खुद बनाए हैं, तब खुद को फ्रेटरनिटी कहना समझदारी नहीं। साल 2013 में मैंने आपको गुटका टाइटल देने से पहले एक बार भी नहीं सोचा था, जिसके लिए आपने मुझसे गुजारिश की थी। मुझे भी वैसे ही सम्मान की उम्मीद थी। आपने हमारी बातचीत के बावजूद उसका इस्तेमाल कर लिया, जिससे मुझे दुख हुआ। वास्तविक रिश्ते ऐसे नहीं चलते। कोई बात नहीं, आगे बढ़ते हैं। मैं आपकी माफी स्वीकार करता हूं और इस  विषय को यहीं छोड़ता हूं। आपके प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

ये है पूरा मामला

मधुर ने साल 2016 में अपनी फिल्म 'बॉलीवुड वाइव्स' का ऐलान किया था, जिस पर इस वक्त काम जारी है। उन्होंने बताया था कि वह बॉलीवुड अभिनेताओं की पत्नियों की जिंदगी पर एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार मधुर ने इस संदर्भ में उनकी मदद करने के लिए रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर को भी धन्यवाद दिया था। इस बीच, करण ने अपने वेब सीरीज प्रोडक्शन का ऐलान किया, जिसका शीर्षक 'फेव्यूलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' रखा गया है।

मधुर भंडारकर ने किया था ट्वीट

मधुर भंडारकर ने इसे लेकर ट्वीट करते हुए लिखा था, "प्रिय करण जौहर आप और अपूर्व मेहता मुझसे वेब के लिए बॉलीवुड वाइव्स टाइटल की मांग की थी, जिसे मैंने इनकार कर दिया था, क्योंकि मेरी परियोजना निर्माणाधीन है। यह नैतिक और सैद्धांतिक रूप से गलत है कि आपने इसे द फेव्यूलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स करके इस्तेमाल कर लिया है। कृपया मेरी परियोजना को बर्बाद न करें। मैं आपसे शीर्षक को बदलने का विनम्र आग्रह करता हूं।"

मधुर भंडारकर ने करण जौहर पर 'टाइटल' चोरी का लगाया आरोप, किया ये ट्वीट

करण जौहर ने मांगी थी माफी

करण जौहर ने इसका जवाब दिया और कहा कि उन्होंने अलग टाइटल लिया है जो द फेव्यूलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स है और हम सोशल मीडिया पर इस सीरीज का प्रमोशन द फेव्यूलस लाइव्स नाम से करेंगे। करण ने ट्वीट किया, 'प्रिय मधुर, हमारे संबंध काफी पुराने हैं। मैं आपका प्रशंसक रहा हूं। मैं जानता हूं कि आप मुझसे दुखी हैं। मेरी वजह से आपको जो कष्ट पहुंचा है, उसके लिए माफी मांगता हूं।'

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement