1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! जब माधुरी ने हॉकी स्टिक लेकर आमिर का किया पीछा

OMG! जब माधुरी ने हॉकी स्टिक लेकर आमिर का किया पीछा

 Published : Jun 01, 2016 06:15 pm IST,  Updated : Jun 01, 2016 06:15 pm IST

हाल ही में माधुरी मे बताया उन्होंने 1990 में आई फिल्म ‘दिल’ के सेट पर हाथ में हॉकी लिए आमिर खान का पीछा किया था।

madhuri- India TV Hindi
madhuri

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने अपने बेहतरीन डांस के दम पर हिन्दी सिनेमाजगत में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्हें न सिर्फ उनकी नृत्य कला की वजह से जाना जाता है बल्कि उनकी शानदार अदाकारी के भी दर्शक दीवाने हैं। हाल ही में माधुरी ने अपनी शरारतों का जिक्र करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने 1990 में आई हिट फिल्म 'दिल' के सेट पर उन्होंने बॉलीवुड के मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान का हॉकी स्टिक लेकर पीछा किया था।

इसे भी पढ़े:- इस अभिनेता ने धक-धक गर्ल माधुरी का कौन सा सपना किया पूरा, जानिए

माधुरी दीक्षित ने बताई अपने डांस से जुड़ी कुछ खास बातें

माधुरी ने बॉलीवुड में ऐसे रखा कदम

ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से बातचीत करते हुए माधुरी ने अपनी एक शरारत का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "मैने 'दिल' के सेट पर हॉकी स्टिक लेकर आमिर का पीछा किया था, क्योंकि उन्होंने मेरे साथ शरारत की थी।"

एक प्रशंसक ने जब उनसे पूछा कि उन्हें एक अभिनेत्री के तौर किससे प्रेरणा मिली, माधुरी ने कहा, "मुझे कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने प्रेरित किया है। जब भी मैं किसी का अच्छा काम देखती हूं, मुझे बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए मुझे किसी एक कलाकार ने नहीं, अच्छे काम ने प्रेरित किया है। यहां तक कि आज के युवा भी मुझे प्रेरित कर सकते हैं।"

माधुरी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से की थी। वह पिछली बार 2014 में फिल्म 'गुलाब गैंग' में दिखाई दी थीं। इन दिनों वह अमेरिकी रियलिटी शो 'सो यू थिंक यू कैन डान्स' के भारतीय संस्करण में जज के तौर पर देखी जा रही हैं। इस शो में उनके साथ कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस और बॉस्को मार्टिस भी शामिल हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन