1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी दीक्षित ने बताई अपने डांस से जुड़ी कुछ खास बातें

माधुरी दीक्षित ने बताई अपने डांस से जुड़ी कुछ खास बातें

 Published : Apr 21, 2016 05:13 pm IST,  Updated : Apr 21, 2016 06:46 pm IST

माधुरी दीक्षित पिछले काफी वक्त से किसी फिल्म में काम न कर छोटे पर्दे पर जज की भूमिका में दिख रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने डांस को लेकर काफी बातें की।

madhuri- India TV Hindi
madhuri

मुंबई: डांस को अपना जुनून बताने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने नृत्य से बॉलीवुड में खास जगह बनाई है। माधुरी पिछेल काफी वक्त से किसी फिल्म में काम न कर छोटे पर्दे पर जज की भूमिका में दिख रही हैं। इन दिनों वह 'सो यू थिंक यू कैन डांस' में जज बनी नजर आ रही हैं। इसे लेकर जब माधुरी से पूछा गया कि वह स्ट्रीट डांसर है या स्टेज डांसर तो इस पर माधुरी दीक्षित का कहना है कि वह पहले स्टेज डांसर होने के साथ-साथ स्ट्रीट डांसर भी हैं। यह पूछे जाने पर कि उन्हें स्टेज डांसिंग या स्ट्रीट डांसिंग में से कौन-सा डांस फॉर्म पसंद है? उन्होंने कहा, "मुझमें स्टेज डांसिंग है, क्योंकि मैंने कथक सीखा है, लेकिन इसमें थोड़ी स्ट्रीट डांसिंग भी है क्योंकि जब आप बॉलीवुड डांसिंग करते हैं तो इसमें सभी चीजों का मिश्रण होता है।"

इसे भी पढ़े:- माधुरी ने प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की तारीफों के बांधे पुल

माधुरी लोकप्रिय शो 'सो यू थिंक यू कैन डांस' के भारतीय संस्करण के अनावरण पर उपस्थित हुईं। शो में वह कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और बोस्को मार्टिस के साथ निर्णायक मंडल की सदस्य बनेंगी। माधुरी को 'एक दो तीन', 'धक धक करने लगा', 'मार डाला' जैसे डांसिंग नंबर के लिए जाना जाता है।

'सो यू थिंक यू कैन डांस' में नृत्य के दो रूपों के बीच लड़ाई दिखाई जाएगी। नृत्य के दोनों रूपों में पसंदीदा के बारे में माधुरी ने कहा, "स्टेज पर, इधर बिरजू महाराज जैसे कई शास्त्रीय नर्तक हैं। मुझे लगता है कि टेरेंस लुइस अद्भुत स्टेज डांसर हैं। बोस्को और गोविंदा शानदार स्ट्रीट डांसर हैं। ऋतिक बहुत प्यारे स्टेज डांसर हैं और वह किसी भी तरह का नृत्य कर सकते हैं।"

माधुरी इससे पहले डांस शो 'झलक दिखला जा' के चौथे सीजन में निर्णायक मंडल की सदस्य बनी थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन