1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी ने प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की तारीफों के बांधे पुल

माधुरी ने प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की तारीफों के बांधे पुल

 Published : Apr 12, 2016 08:11 pm IST,  Updated : Apr 12, 2016 08:12 pm IST

ब्रिटेन के शाही दंपति प्रिंस विलियम और केट मिडलटन हा ही में पहली बार भारत आए हैं। उनके स्वागत के लिए बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को शामिल किया गया।

madhuri- India TV Hindi
madhuri

मुंबई: ब्रिटेन के शाही दंपति प्रिंस विलियम और केट मिडलटन हा ही में पहली बार भारत आए हैं। उनके स्वागत के लिए बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को शामिल किया गया। उनके लिए रखे गए स्वागत समारोह में शामिल हुईं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कहा है कि उनके लिए 'उदार व सीधे-सादे' इस युगल से मिलाने वाली 'रात यादगार' थी। स्वागत समारोह यहां रविवार को द ताज महल पैलेस होटल में रखा गया था। इसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्य राय बच्चन, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, अनिल कपूर, करन जौहर, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, हुमा कुरैशी, जैकलिन फर्नाडीज, अदिति राव हैदरी, फरहान अख्तर व अन्य नामचीन हस्तियां मौजूद थीं।

इसे भी पढ़े:- आखिर किससे हाथ मिलाने को एक लाइन में खड़े हो गए शाहरुख और ऐश्वर्या

इस समारोह का मकसद चाइल्डलाइन इंडिया, मैजिक बस और डोर स्टेप स्कूल, इंडिया जैसे संगठनों के लिए आर्थिक मदद जुटाना था। माधुरी ने एक बयान में कहा, "प्रिंस विलियम व केट मिडलटन से हुई मुलाकात सुखद थी। वे बहुत उदार व जमीन से जुड़े हुए हैं। यह बेहद यादगार रात थी। महाभोज कुछ देर ही चला, लेकिन यह एक यादगार शाम थी।"

खबरों के अनुसार प्रिंस ने कहा उनकी शादी के बाद केट मिडलटन ने कहा था कि वह भारत घूमने जाना चाहती हैं। लेकिन तब वह किसी कारण से यहां नहीं आ पाए थे। माधुरी के साथ उनके डॉक्टर पति श्रीराम नेने भी शाही दंपति के स्वागत समारोह में शरीक हुए थे।

इसे भी पढ़े:- जब प्रिंस विलियम की हुई ऐश्वर्या से मुलाकात, देखिए तस्वीरें

माधुरी आगे आगामी डांस रियलिटी शो 'सो यू थिंक यू केन डांस' में निर्णायक की भूमिका में नजर आएंगी, जो एंड टीवी पर प्रसारित होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन