1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना से लड़ाई में माधुरी दीक्षित ने डोनेट किए रुपये

कोरोना से लड़ाई में माधुरी दीक्षित ने डोनेट किए रुपये

 Published : Apr 01, 2020 02:43 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 02:44 pm IST

कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए कई बॉलीवुुड सेलिब्रिटीज सामने आ रहे हैं।माधुरी दीक्षित ने मदद के लिए रुपये डोनेट किए हैं।

 madhuri dixit- India TV Hindi
माधुरी दीक्षित

कोरोना वायरस से जंग के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सामने आ रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज मदद के लिए पीएम राहत कोष में दान कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित भी शामिल हो गई हैं। माधुरी दीक्षित ने पीएम-केयर्स फंड और सीएम रिलीफ फंड डोनेट किया है और अपने फैन्स से भी अपील की है।

माधुरी दीक्षित ने पोस्ट शेयर किया-मानवता के लिए इस लड़ाई को जीतने के लिए हम सबको हाथ मिलाना चाहिए। मैं पीएम-केयर्स फंड और सीएम रिलीफ फंड में डोनेट कर रही हैं। मजबूत होकर आगे आएं।' माधुरी दीक्षित ने दान राशि के बारे में नहीं बताया है।

कोरोना वायरस महामारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भारत में इसे कंट्रोल करने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस दौरान सभी से घर में रहने की अपील की जा रही है। भारत में अब तक 1397 केस सामने आ चुके हैं। यह संख्या बढ़ती जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन