1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन के बाद माधुरी दीक्षित ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल, पहली वीडियो में दिया सरोज खान को ट्रिब्यूट

कार्तिक आर्यन के बाद माधुरी दीक्षित ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल, पहली वीडियो में दिया सरोज खान को ट्रिब्यूट

 Published : Oct 25, 2019 06:46 am IST,  Updated : Oct 25, 2019 06:46 am IST

बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित शामिल हो गई हैं।

Madhuri Dixit Youtube channel- India TV Hindi
Madhuri Dixit Youtube channel Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इन दिनों सोशल मीडिया साइट्स पर ज्यादा एक्टिव रहने लगे हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम के बाद अब सेलिब्रिटीज अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च कर रहे हैं। यूट्यूब चैनल लॉन्च करने की लिस्ट में अब एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस शामिल हो गई हैं। जी हां यह कोई और नहीं बल्कि धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित हैं।

माधुरी दीक्षित नेने ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है जिसके माध्यम से वह अपनी निंजी जिंदगी की झलकियां अपने प्रशंसकों संग साझा करेंगी। माधुरी ने कहा, "यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसे मैं काफी लंबे समय से एक्सप्लोर करना चाहती थी। नए और मजेदार तरीकों से अपने प्रशंसकों के साथ जुड़े रहना मुझे पसंद है और इसके लिए यूट्यूब चैनल एक बेहतरीन च्वॉइस है। इसके माध्यम से मैं अपनी निजी जिंदगी और काम की झलकियां अपने प्रशंसकों संग साझा करूंगी। मैं बेहद उत्साहित हूं। एक बेहतरीन अनुभव का मुझे इंतजार है।"

माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मैं अपनी पहली वीडियो यूट्यूब पर शेयर करने को लेकर बहुत एक्साइटिड हूं। यह आईफा के बिहाइंड द सीन्स वीडियो है।

आपको बता दें माधुरी दीक्षित ने अपनी पहली यूट्यूब वीडियो कोरियोग्राफर सरोज खान को ट्रिब्यूट दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन