1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया सेन ने की शादी तो एक्स ब्वॉयफ्रेंड अश्मित पटेल ने भी कर ली सगाई

रिया सेन ने की शादी तो एक्स ब्वॉयफ्रेंड अश्मित पटेल ने भी कर ली सगाई

 Published : Aug 19, 2017 10:59 am IST,  Updated : Aug 19, 2017 11:09 am IST

कभी रिया सेन के साथ अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहने वाले अश्मित पटेल ने रिया सेन की शादी की खबर आते ही सगाई कर ली। अश्मित ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड महक चहल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया और उन्हें सगाई की अंगूठी पहना दी।

maheck chahal engegd to Ashmit Patel- India TV Hindi
maheck chahal engegd to Ashmit Patel

नई दिल्ली: कभी रिया सेन के साथ अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहने वाले अश्मित पटेल ने रिया सेन की शादी की खबर आते ही सगाई कर ली। अश्मित ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड महक चहल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया और उन्हें सगाई की अंगूठी पहना दी। बता दें, दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अश्मित और महक की मुलाकात बिग बॉस के सेट पर हुई थी। उस वक्त अश्मित वीना मलिक को डेट कर रहे थे। लेकिन बाद में दोनों के रास्ते जुदा हो गए और महक अश्मित की जिंदगी में आ गईं।

बता दें, अश्मित और महक दोनों अपनी फैमिली के साथ यूरोप में छुट्टियां मनाने गए हुए हैं, इसी बीच अश्मित ने घुटने पर बैठकर महक को शादी के लिए प्रपोज किया और उन्हें रिंग पहना दी। महक ने भी हां बोल दिया। अश्मित ने इस पल की तस्वीर सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड करके इस बात की जानकारी दी है।

अश्मित के इस ट्वीट पर उनकी मंगेतर महक चहल ने ‘आई लव यू’ लिखा जिसका जवाब देते हुए अश्मित ने कहा ‘लव यू मोर’।

अश्मित ने स्पेन में एक रेस्टोरेंट में महक को ये रिंग पहनाई।

बात करें महक की तो वह टीवी और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। महक सलमान के साथ उनकी फिल्म ‘वॉंटेड’ में भी नजर आई थीं।

बता दें, अश्मित पटेल बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के भाई हैं। शादी के बाद महक अमीषा की भाभी बन जाएंगी।

क्या प्रेगनेंसी की वजह से रिया सेन ने आनन फानन में कर ली शादी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन