Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये है महेश बाबू और सुपरस्टार रजनीकांत का देहरादून कनेक्शन!

ये है महेश बाबू और सुपरस्टार रजनीकांत का देहरादून कनेक्शन!

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Jul 20, 2018 04:42 pm IST, Updated : Jul 20, 2018 04:42 pm IST

अपनी पिछली फिल्म "भारत एएन नेनु" के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, सुपरस्टार महेश बाबू अब अपनी 25वीं फिल्म के साथ अपने प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। उत्तराखंड में शूटिंग को अंजाम देने के बाद, महेश बाबू ने अब देरहादुन में फ़िल्म का अगला शेड्युल पूरा कर लिया है।

रजनीकांत-महेश बाबू- India TV Hindi
रजनीकांत-महेश बाबू

नई दिल्ली: अपनी पिछली फिल्म "भारत एएन नेनु" के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, सुपरस्टार महेश बाबू अब अपनी 25वीं फिल्म के साथ अपने प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। उत्तराखंड में शूटिंग को अंजाम देने के बाद, महेश बाबू ने अब देरहादुन में फ़िल्म का अगला शेड्युल पूरा कर लिया है। सुपरस्टार महेश बाबू के लिए यह फ़िल्म बेहद ख़ास है क्योंकि यह उनके कैरियर की 25वीं फ़िल्म है और ये ही वजह है उनके प्रशंसक बेसब्री से इस फ़िल्म पर अपनी नज़रें गड़ाये हुए है।

सुपरस्टार महेश बाबू की फ़िल्म के लिए देहरादून में एक विशाल सेट स्थापित किया गया है जहाँ पहले 30 दिनों के लंबे शेड्यूल के दौरान महेश ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग को अंजाम दियाl वही सुपरस्टार रजनीकांत भी अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग करने लिए देहरादून पहुंचे |

देहरादून का यह शेड्युल महेश बाबू और रजनीकांत दोनो के लिए ही बेहद ख़ास रहा है जहाँ एक तरफ़ महेश बाबू ने अपनी 25वीं फ़िल्म की शूटिंग इस शहर में की है वही रजनीकांत भी इसी शहर में अपनी फिल्म के लिए एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग को अंजाम दे रहे है।

सुपरस्टार महेश बाबू का पिछली रिलीज "भारत एएन नेनु" बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 20 अप्रैल को रिलीज हुई "भारत एएन नेनु" को सभी वर्गों द्वारा खूब पसंद किया गया था। विभिन्न देशों में नए रिकॉर्ड स्थापित करने से ले कर चेन्नई में धूम मचाने तक, यह फ़िल्म साल की सुपरहिट साबित हुई है।

"भारत एएन नेनु" बॉक्स ऑफिस पर सभी नॉन-बाहुबली रिकॉर्ड तोड़ कर सफ़लता के झंडे गाड़ने में कामयाब साबित हुई थी।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement