1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Finally: आ गई रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 की रिलीज डेट

Finally: आ गई रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 की रिलीज डेट

 Published : Jul 10, 2018 10:53 pm IST,  Updated : Jul 10, 2018 11:01 pm IST

रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। निर्देशक शंकर की यह फिल्म 29 नवंबर 2018 को रिलीज होगी। फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है।

2.0- India TV Hindi
2.0

नई दिल्ली: रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। निर्देशक शंकर की यह फिल्म 29 नवंबर 2018 को रिलीज होगी। फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है।

आज देर शाम फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है। पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी लिखी थी। बता दें, फिल्म का रिलीज तारीख कई बार आगे खिसकाई जा चुकी है। नए पोस्टर में उल्लू बना हुआ है। उसकी लाल खूनी आंखें दिखाई दे रही हैं। देखिए पोस्टर

बता दें, यह फिल्म रजनीकांत और ऐश्वर्या राय की फिल्म रोबोट की सीक्वल है। इस बार फिल्म में एमी जैक्सन लीड रोल में हैं। अक्षय कुमार फिल्म में निगेटिव रोल में हैं। फिल्म में जबरदस्त वीएफएक्स और ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे। फिल्म की रिलीज तारीख भी वीएफएक्स पर चल रहे काम की वजह से आगे खिसक रही थी। आखिरकार फिल्म की रिलीज तारीख सामने आई है वो भी वीएफएक्स अंदाज में। 

यह नवंबर साल का सबसे बड़ा महीना होने वाला है, इस महीने दो बड़ी फिल्में आ रही हैं। एक तरफ रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 है वहीं दूसरी तरफ इसी महीने आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान भी रिलीज होगी। इस महीने स्टूडेंट ऑफ दी ईयर, केदारनाथ और टोटल धमाल भी रिलीज होनी है। ऐसा हो सकता है कि रोबोट 2 की डेट अनाउंस होने के बाद ये फिल्में आगे पीछे शिफ्ट हो जाए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन