1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साउथ स्टार महेश बाबू और उनकी बेटी का ये क्यूट वीडियो खूब हो रहा है वायरल

साउथ स्टार महेश बाबू और उनकी बेटी का ये क्यूट वीडियो खूब हो रहा है वायरल

 Published : May 16, 2020 06:21 pm IST,  Updated : May 16, 2020 06:21 pm IST

तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू लॉकडाउन की इस घड़ी में अपने परिवार संग वक्त बिता रहे हैं।

mahesh babu with daughter- India TV Hindi
बेटी सितारा के साथ महेश बाबू Image Source : INSTAGRAM: @URSTRULYMAHESH

तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू लॉकडाउन की इस घड़ी में अपने परिवार संग वक्त बिता रहे हैं और इस दौरान कुछ बेहतरीन यादें भी संजो रहे हैं। पूर्व ब्यूटी क्वीन व अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर बेटी सितारा संग मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में नम्रता शिरोडकर ने लिखा है, 'प्यार, जिंदगी और हंसी.. महेश बाबू और सीतू के पापा छोटे से टेडी के साथ.. सिर्फ यही उनके अंदर के बच्चे को बाहर ला सकती है.. मेमोरी थेरेपी।'

इससे पहले महेश बाबू ने बेटी संग कई फोटोज शेयर की थी। तस्वीर में अभिनेता अपनी बेटी को घर की सीढ़ी पर रोककर उसे पुचकारते हुए नजर आ रहे थे। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हर वक्त एक कदम रुककर यादें संजो रहा हूं. "

इस महीने की शुरुआत में महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर साझा किया था कि वह समस्त स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभारी हैं, जो कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को सुरक्षित रखने के लिए निस्वार्थ भाव से अथक परिश्रम कर रहे हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन