1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'न्यू नार्मल' मे महेश बाबू परिवार संग फ्लाइट के सफर के लिए तैयार

'न्यू नार्मल' मे महेश बाबू परिवार संग फ्लाइट के सफर के लिए तैयार

 Published : Nov 08, 2020 08:20 pm IST,  Updated : Nov 08, 2020 08:20 pm IST

शनिवार को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर बच्चों के साथ एक सेल्फी अपलोड की। तस्वीर में तीनों मास्क पहन कर एयरपोर्ट पर पोज देते नजर आ रहे हैं।

महेश बाबू - India TV Hindi
महेश बाबू  Image Source : MAHESH BABU, INSTAGRAM

हैदराबाद: तेलुगू सुपर स्टार महेश बाबू कोरोना वायरस महामारी के बीच सफर करने के लिए तैयार हैं। शनिवार को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर बच्चों के साथ एक सेल्फी अपलोड की। तस्वीर में तीनों मास्क पहन कर एयरपोर्ट पर पोज देते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "खुद को न्यू नार्मल की आदत डाल रहा हूं। सभी सुरक्षित उड़ान भरने को तैयार हैं। जिंदगी पटरी पर वापस। जेट सेट गो। हैशटैग ट्रैवल ड्यूरिंग कोविड। हैशटैग मास्क ऑन।"

शाहिद कपूर ने लिया बाइक राइड का आनंद, शेयर की तस्वीरें

अभिनेता के प्रशंसकों ने उनके सुरक्षित सफर की कामना की। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "हैप्पी एंड सेफ जर्नी। सुरक्षित रहें।"

एक अन्य ने लिखा, "कृपया उचित सावधानी बरतें।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन