1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में परिवार संग समय बिता रहे हैं साउथ स्टार महेश बाबू, बेटी सितारा संग शेयर की सेल्फी

लॉकडाउन में परिवार संग समय बिता रहे हैं साउथ स्टार महेश बाबू, बेटी सितारा संग शेयर की सेल्फी

 Written By: IANS
 Published : May 28, 2020 04:54 pm IST,  Updated : May 28, 2020 04:54 pm IST

साउथ स्टार महेश बाबू लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर बच्चों संग फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। 

महेश बाबू ने शेयर की बेटी सितारा संग सेल्फी- India TV Hindi
महेश बाबू ने शेयर की बेटी सितारा संग सेल्फी Image Source : INSTAGRAM: @URSTRULYMAHESH

हैदराबाद: तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू लॉकडाउन की इस अवधि में अपने परिवार संग जमकर वक्त बिता रहे हैं और इसकी झलकियां वह सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के सामने प्रस्तुत भी करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी सितारा संग एक तस्वीर साझा की, जिसमें ये दोनों आईने में देखकर सेल्फी खींचते हुए दिखे। 

सुपरस्टार ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "अपने प्रतिबिंबों को ढूंढ़ रहे हैं!! सितारा के साथ मिरर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा हूं।"

इससे पहले, उन्होंने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह अपने तेरह साल के बेटे के साथ 'हू इज टॉलर' खेलते नजर आए।

इस वीडियो क्लिप में गौतम अपने पिता से कहते हैं कि वह उतने लंबे नहीं हैं और इसके बाद अभिनेता कौन सबसे लंबा है, इसे लेकर अपने बेटे को चुनौती देते हैं। वीडियो में गौतम खूब हंसते-मुस्कुराते नजर आए।

इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा था, "हाइट चेक!! वह लंबा है #लॉकडाउनशीनैनीगंस (धोखाधड़ी)।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन