1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महेश बाबू की बेटी ने कोविड टेस्ट के अनुभव को किया शेयर

महेश बाबू की बेटी ने कोविड टेस्ट के अनुभव को किया शेयर

 Published : Dec 30, 2020 08:12 pm IST,  Updated : Dec 30, 2020 08:12 pm IST

तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा ने बुधवार को पहली बार कोरोना टेस्ट कराने के अनुभव को साझा किया।

sitara- India TV Hindi
महेश बाबू की बेटी सितारा Image Source : INSTAGRAM- SITARAGHATTAMANENI

हैदराबाद: तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा ने बुधवार को पहली बार कोरोना टेस्ट कराने के अनुभव को साझा किया। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में आठ वर्षीय सितारा ने लिखा, "मेरा पहला कोविड टेस्ट। मेरी उम्र के सभी बच्चों के लिए छोटी सी सूचना। मैं टेस्ट कराने में काफी डर रही थी, लेकिन मेरी अम्मा मेरे सामने थीं..मेरे हाथ पकड़े हुए। अगर आप दोस्तों और परिवार से मुलाकात करते हैं, तो हमेशा टेस्ट करवाने के बारे में याद रखिए। मैंने ऐसा किया और आपको एक सच्चाई बताती हूं कि यह बुरा, मुश्किल या दर्दनाक नहीं था। इसलिए एक सुरक्षित समाज के लिए टेस्ट करवाईए। सभी को सुरक्षित और खुशहाल नया वर्ष।"

सितारा महेश बाबू और अभिनेत्री नम्रता शिरोड़कर की बेटी है।

महेश बाबू की बेटी सितारा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन