1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Confirmed: बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ मेगा बजट की फिल्म में काम करेंगे महेश बाबू

Confirmed: बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ मेगा बजट की फिल्म में काम करेंगे महेश बाबू

 Published : Sep 26, 2021 05:35 pm IST,  Updated : Sep 26, 2021 05:42 pm IST

एसएस राजामौली के पिता लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने भी पहले प्रोजेक्ट के बारे में विवरण दिया था। उन्होंने कहा था कि यह अफ्रीका में इंडियाना जोन्स स्टाइल जंगल बेस्ड एडवेंचर सेट होगा जिसमें महेश बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे।

Mahesh Babu- India TV Hindi
बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ मेगा बजट की फिल्म में काम करेंगे महेश बाबू Image Source : INSTAGRAM/MAHESH BABU

सुपरस्टार महेश बाबू ने हाल ही में एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में बताया है कि वह जल्द ही एसएस राजामौली के साथ काम करने वाले हैं। अभिनेता ने कहा, "मैं निर्देशक राजामौली के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। हालांकि, किसी भी विवरण का खुलासा करना जल्दबाजी होगी, मगर मैं ये बता सकता हूं कि यह एक बड़ी प्रोजेक्ट होने जा रही है। मैं इन दिनों सरकारू वारी पता पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं, मेरी अगली फिल्म की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।"

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह इसकी शूटिंग कब शुरू करेंगे, लेकिन उन्होंने पुष्टि की कि यह एक बड़ा प्रोजेक्ट होगा। एसएस राजामौली के पिता लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने भी पहले प्रोजेक्ट के बारे में विवरण दिया था। उन्होंने कहा था कि यह अफ्रीका में इंडियाना जोन्स स्टाइल जंगल बेस्ड एडवेंचर सेट होगा जिसमें महेश बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट अभी लिखी जा रही है, उन्होंने कहा था, और आरआरआर के पोस्ट-प्रोडक्शन के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

महेश बाबू इन दिनों अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के साथ सरकार वारी पता की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म से उनकी पहली झलक को फिल्म प्रेमियों से अच्छी रिएक्शन मिले हैं। वह त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा अभिनीत एक प्रोजेक्ट में भी दिखाई देंगे, जिसमें पूजा हेगड़े उनकी सह-कलाकार के रूप में होंगी। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन