1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महेश बाबू की बेटी सितारा ने भूत बन सभी को डराया, मां नम्रता ने शेयर किया वीडियो

महेश बाबू की बेटी सितारा ने भूत बन सभी को डराया, मां नम्रता ने शेयर किया वीडियो

 Published : Jun 12, 2020 07:48 pm IST,  Updated : Jun 12, 2020 07:48 pm IST

महेश बाबू की बेटी सितारा सोसल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। सितारा की मां नम्रता शिरोडकर ने उनकी एक वीडियो शेयर की है।

mahesh babu- India TV Hindi
महेश बाबू Image Source : INSTAGRAM/NAMRATASHIRODKAR

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की तरह उनकी बेटी सितारा भी पॉपुलर है। सितारा की वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लॉकडाउन में महेश बाबू ने अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताया है। उनकी बेटी सितारा घर में सभी का मनोरंजन करती रहती है। सबको हंसाने वाली सितारा ने इस बार लोगों को डराया है। महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सितारा डराती नजर आ रही हैं।

नम्रता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- घर के अंदर कॉन्जरिंग है, अरे ये कोई और नहीं बल्कि मेरी बेटी है। ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में डरावने बैकग्राउंड के साथ सितारा चलती नजर आ रही हैं। फैन्स को सितारा का डरावना वीडियो क्यूट लग रहा है।

कुछ समय पहले नम्रता ने सितारा का डांस वीडियो शेयर किया था। जिसमें उनकी बेटी सितारा फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से 'बम डिग्गी' पर बेहतरीन डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "मुझे बम डिग्गी बम गाने का वर्जन बहुत पसंद है। मेरे प्रत्येक दिन की स्ट्रेस बस्टर सितारा।"

महेश बाबू आखिरी बार एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'सरिलेरु नीकेवरु' में नजर आए थे, जो साल की शुरूआत में आई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन