आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शुक्रवार को अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके पापा महेश भट्ट और उनकी बड़ी बहन शाहीन भट्ट ने आलिया के बचपन की क्यूट वीडियो शेयर की। महेश भट्ट ने जो वीडियो शेयर की है, वह उस वक्त की है जब आलिया 2 साल की थीं। वह अपने पापा के गोद में बैठी हुई हैं।
Related Stories
शाहीन ने भी आलिया का वीडियो शेयर कर लंबा पोस्ट लिखा।
इसके पहले महेश भट्ट ने आलिया की तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया था।
आलिया की मम्मी सोनी राजदान ने भी तस्वीर शेयर कर अपनी बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
आपको बता दें कि गुरुवार की देर रात आलिया के घर पार्टी थी, जिसमें रणबीर कपूर, मसाबा गुप्ता सहित आलिया के दोस्त पहुंचे थे।
आलिया के प्रोफेशल फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज़ होगी। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर हैं। फिल्म को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट और धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। करण ने फिल्म से आलिया का पोस्टर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया।
इसके अलावा आलिया 'ब्रह्मास्त्र', 'सड़क 2' और RRR में भी नज़र आएंगी। 'ब्रह्मास्त्र' में उनके साथ रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय हैं। फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। 'सड़क 2' को महेश भट्ट डायरेक्ट करेंगे और इसमें पूजा भट्ट, संजय दत्त भी नज़र आएंगे।
Also Read:
अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का देशभक्ति से भरपूर गाना 'तेरी मिट्टी' हुआ रिलीज
Mere Pyare prime Minister Movie Review: छोटी फिल्म जो उठाती है एक बड़ा सामाजिक मुद्दा