1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महेश भट्ट ने ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ने की निंदा की

महेश भट्ट ने ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ने की निंदा की

 Published : May 15, 2019 08:34 pm IST,  Updated : May 15, 2019 08:34 pm IST

फिल्मकार महेश भट्ट ने महान बांग्ला समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति को तोड़े जाने की कड़ी निंदा की है। 

महेश भट्ट- India TV Hindi
महेश भट्ट

मुंबई: फिल्मकार महेश भट्ट ने महान बांग्ला समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति को तोड़े जाने की कड़ी निंदा की है। कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा में मूर्ति को तोड़ा गया था। भट्ट ने ट्वीट किया, "पंडित विद्यासागर पर आक्रमण, बांग्ला भाषा पर आक्रमण है। उन्होंने बोर्नो पोरिचय के माध्यम से पढ़ने के लिए बांग्ला भाषा को सरल बनाया था।"

उत्तरी कोलकाता में मंगलवार की शाम अमित शाह के विशाल रोड शो में भाग लेने वाले भाजपा समर्थकों और तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई सदस्यों के बीच झड़प हुई जिसके बाद भगवा पार्टी के कार्यकताओं के एक समूह ने कथित तौर पर विद्यासागर कॉलेज परिसर के अंदर तोड़फोड़ की और विद्यासागर की प्रतिमा को आघात पहुंचाया।

ये भी पढ़ें- क्या करण जौहर के शो में अनन्या पांडे ने बोला था एक बड़ा झूठ! अब क्लासमेट्स ने किया ये बड़ा खुलासा

बंगाल के पुनर्जागरण में ईश्वरचंद्र विद्यासागर की भूमिका अहम थी। वह एक दार्शनिक, शिक्षक, लेखक, अनुवादक, प्रकाशक, उद्यमी, सुधारक और परोपकारी व्यक्ति थे। 

ये भी पढ़ें- गे रिलेशन में था दिशा पाटनी का पहला बॉयफ्रेंड, इसलिए ब्रेकअप कर थामा टाइगर श्रॉफ का हाथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन