1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टर महेश मांजेरकर को अंडरवर्ल्ड से मिली धमकी, 35 करोड़ रुपये की वसूली की मांग

एक्टर महेश मांजेरकर को अंडरवर्ल्ड से मिली धमकी, 35 करोड़ रुपये की वसूली की मांग

 Published : Aug 27, 2020 01:50 pm IST,  Updated : Aug 27, 2020 01:52 pm IST

महेश मांजरेकर से 35 करोड़ रुपये वसूली की मांग की गई है। इस मामले में मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

mahesh manjrekar gets threat- India TV Hindi
अभिनेता महेश मांजरेकर को मिली धमकी Image Source : INSTAGRAM

फिल्म अभिनेता महेश मांजरेकर को धमकी मिली है। अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सालेम के नाम से धमकी दी गई है। इसके जरिए 35 करोड़ रुपये की जबरन वसूली की मांग की गई है। मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

बता दें कि महेश मांजरेकर फिल्म डायरेक्टर, एक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर है। उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने हिंदी फिल्मों में कई रोल्स निभाए हैं। 

महेश मांजरेकर दबंग 3, टोटल धमाल, बाजीराव मस्तानी, सिंघम रिटर्न्स, जय हो, रेडी और बॉडीगार्ड सहित तमाम फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से लोकप्रियता हासिल की है। 

(इनपुट: राजीव सिंह) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन