1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मिर्जिया' के म्यूजिक लॉन्च पर साथ दिखेंगे हर्ष और सियामी

'मिर्जिया' के म्यूजिक लॉन्च पर साथ दिखेंगे हर्ष और सियामी

 Published : Sep 13, 2016 05:08 pm IST,  Updated : Sep 13, 2016 05:08 pm IST

ओम प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘मिर्जिया’ का ट्रेलर कुछ वक्त पहले ही रिलीज किया गया है। इसे दर्शकों और फिल्म समीक्षकों के बीच काफी पसंद भी किया किया जा रहा है। लेकिन अब इस फिल्म का संगीत अलबम रिलीज होने जा रहा है।

harsh- India TV Hindi
harsh

मुंबई: ओम प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘मिर्जिया’ का ट्रेलर कुछ वक्त पहले ही रिलीज किया गया है। इसे दर्शकों और फिल्म समीक्षकों के बीच काफी पसंद भी किया किया जा रहा है। लेकिन अब इस फिल्म का संगीत अलबम रिलीज होने जा रहा है। यह 13 सितंबर को जारी किया जाएगा। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हर्षवर्धन कपूर और सयामी खेर इस फिल्म से अभिनय जगत में कदम रखने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- 'मिर्जिया' के बाद मणिरत्नम की फिल्म में नजर आएंगी सैयामी

यहां आयोजित होने वाले समारोह में पहली बार सैयामी और हर्षवर्धन मौजूद रहे। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन के लांच को बड़ा बनाने के लिए मेहरा ने अल्बम के लांच का आयोजन भी बड़े स्तर पर किया। इस समारोह में हर्षवर्धन, सैयामी और मेहरा के अलावा भूषण कुमार, गायक दलेर मेंहदी, संगीतकार शंकर, एहसान, लॉय और लेखक गुलजार भी मौजूद रहे।

मिर्जा-साहिबा की लोककथा पर बनी फिल्म 'मिर्जिया' एक प्रेम कहानी है। इस फिल्म के अब तक दो टीजर, ट्रेलर और दो गाने रिलीज किए जा चुके हैं।

'मिर्जिया' के मुख्य गाने को दिलेर मेंहदी ने आवाज दी है और इसे 1 सितंबर को रिलीज किया गया था। यह फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन