1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मेकअप आर्टिस्ट मनीष करजावकर का निधन, वरुण धवन सहित इन सेलेब्स ने जताया शोक

मेकअप आर्टिस्ट मनीष करजावकर का निधन, वरुण धवन सहित इन सेलेब्स ने जताया शोक

 Published : Jul 29, 2020 06:14 pm IST,  Updated : Jul 29, 2020 06:14 pm IST

बॉलीवुड के जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट मनीष करजावकर का निधन हो गया है। अभिनेता वरुण धवन ने इस खबर की पुष्टि की 

मेकअप आर्टिस्ट मनीष करजावकर का निधन, वरुण धवन सहित इन सेलेब्स ने जताया शोक- India TV Hindi
मेकअप आर्टिस्ट मनीष करजावकर का निधन, वरुण धवन सहित इन सेलेब्स ने जताया शोक Image Source : INSTA/VARUNDHAWAN/REMO

बॉलीवुड के जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट मनीष करजावकर का निधन हो गया है। अभिनेता वरुण धवन ने इस खबर की पुष्टि की और अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया।

वरुण ने बुधवार को लिखा, "रेस्ट इन पीस मनीष दादा। मैं पूरी तरह से स्तब्ध हूं। वह एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर के सेट पर थे। हमेशा मजाकिया और एक टीम के खिलाड़ी की तरह। ये लोग हमारी फिल्मों की असली रीढ़ हैं। बहुत दुखद समाचार।"

मेकअप आर्टिस्ट मनीष करजावकर का निधन, वरुण धवन सहित इन सेलेब्स ने जताया शोक
Image Source : INSTAGRAM/VARUN DHAWANमेकअप आर्टिस्ट मनीष करजावकर का निधन, वरुण धवन सहित इन सेलेब्स ने जताया शोक

निर्देशक-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने भी करजावकर को याद करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

फिल्मों में डेब्यू करने जा रहीं श्वेता तिवारी की बेटी पलक, विवेक ओबेरॉय कर रहे लॉन्च

उन्होंने लिखा, "आर.आई.पी. मनीष करजावकर, तुम याद आओगे मेरे भाई। इस पोस्ट के साथ ही रेमो ने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें मनीष उनके चेहरे पर मेकअप करते नजर आ रहे हैं।"

डांसर व अभिनेता राघव जुयाल ने इंस्टाग्राम पर मनीष के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, "मैं आज टूट गया हूं, दर्द में हूं, यह जानकर बहुत दुख हुआ कि दादा हमारे साथ नहीं हैं।"

इनपुट आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन