1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर के बीच पक रहा है काफी कुछ, यह मैसेज पढ़ने के बाद राज से उठ जाएगा पर्दा

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर के बीच पक रहा है काफी कुछ, यह मैसेज पढ़ने के बाद राज से उठ जाएगा पर्दा

 Published : Nov 03, 2018 08:09 am IST,  Updated : Nov 03, 2018 08:11 am IST

मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर इन दिनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन...- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

नई दिल्ली: मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर इन दिनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। कुछ समय पहले तक ये दोनों लव बर्ड अपनी रिलेशनशिप दुनिया से छिपाते थें लेकिन हाल ही में अर्जुन के इस फोटो पर मलाइका अरोड़ा का रिएक्शन बहुत कुछ साफ कर देगा। हाल ही में अर्जुन हैलोविन डे के दिन अपनी एक डरावनी एक एडिट फोटो इंस्टाग्राम पर डाली जिसमें मलाइका ने फायर (आग) का इमोजी शेयर करते हुए इशारा किया कि अर्जुन ने तो इस लुक से आग लगा दी। वैसे, अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन पर भले ही मलाइका खुलकर कुछ नहीं बोल रहीं लेकिन पिछले कुछ वक्त से दोनों की नजदीकियां और फिर फोटो पर रिएक्शन तो यही संकेत दे रहा है कि इनके बीच कुछ तो है। मलाइका और अर्जुन कपूर की रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले दोनों को इटली के मिलान एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था।

बता दें कि 23 अक्टूबर को मलाइका का 45वां बर्थडे था। इस मौके पर अर्जुन और मलाइका दोनों इटली गए थे। मिलान एयरपोर्ट पर दोनों को एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले भी देखा गया था। करीब एक हफ्ते तक इटली में मलाइका का बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद कपल मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा था। दोनों एक ही फ्लाइट से इंडिया आए, लेकिन एयरपोर्ट पर मीडिया को देखते ही एक-दूसरे से दूरी बनाते नजर आए थे।

कुछ दिनों पहले करन जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे मलाइका अरोड़ा से उनके बर्थडे ट्रिप के बारे में पूछ रहे हैं। मलाइका से जब करन ने पूछा कि उनका ट्रिप कैसा रहा तो मलाइका कहती हैं कि ये खुशियों से भरा था। लेकिन जैसे ही करन ने उनसे पूछा कि वे ट्रिप पर किसके साथ गई थीं और वहां क्या किया तो मलाइका ने बात ही बदल दी।

दीपिका पादुकोण के बंगलुरु के घर में हुई नंदी पूजा, तस्वीरें हुईं वायरल

Bigg Boss 12: शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बाद अब हिना खान लेंगी घर में एंट्री!

दृष्टि धामी ने 'सिलसिला: बदलते रिश्तों का' को कहा अलविदा, क्या ये है कारण?

इन 9 डायलॉग्स ने शाहरुख खान की 'जीरो' को बनाया और दमदार, फिल्म में दिखेगा लव-ट्राएंगल!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन