1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 12: शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बाद अब हिना खान लेंगी घर में एंट्री!

Bigg Boss 12: शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बाद अब हिना खान लेंगी घर में एंट्री!

 Published : Nov 02, 2018 04:36 pm IST,  Updated : Nov 02, 2018 04:38 pm IST

'बिग बॉस 12' के वीकेंड का वार में हिना खान नजर आ सकती हैं।

Hina khan- India TV Hindi
Hina khan Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: 'बिग बॉस 12' में कुछ दिनों से कई सिलेब्रिटीज नजर आ रहे हैं। पहले शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता दो दिन घर में रह कर गए। उसके बाद दिवाली धमाका हफ्ते में सना खान और सपना चौधरी घर में आए थे। अब खबरों की मानें तो पिछले साल की रनर-अप हिना खान भी घर में आने वाली हैं।

बिग बॉस के फैन पेज द खबरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- ''सूत्रों ने हमें कंफर्म किया है कि हिना, सलमान और घरवालों से गेम के बारे में बात करती हुईं नजर आएंगी। यह भी कहा जा रहा है कि सिंगर आदित्य नारायण और भारती सिंह भी वीकेंड का वार में नजर आएंगे।''

इसमें कोई शक नहीं है कि 'बिग बॉस 11' से बाहर आने के बाद हिना की पॉपुलैरिटी बढ़ गई है। घर से बाहर आने के बाद उन्होंने एक वीडियो सॉन्ग किया और अब वह एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी के 2' में कोमोलिका के रोल में नजर आ रही हैं।

हिना ने अपने करियर की शुरुआत 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी। 8 साल काम करने के बाद उन्होंने यह शो छोड़ दिया था। उसके बाद उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी' में हिस्सा लिया था।

'बिग बॉस' हाउस में उनके फैशन सेंस की खूब चर्चा हुई थी। उन्होंने घर के अंदर अपना एक भी कपड़ा दोबारा नहीं पहना था। हालांकि उनके कई कमेंट्स के कारण उन्हें खूब ट्रोल भी किया जाता था।

फिलहाल हिना ने 'बिग बॉस' के नए सीजन के बारे में कोई ट्वीट नहीं किया है, लेकिन देखना होगा कि इस वीकेंड का वार में वह कंटेस्टेंट्स के बारे में क्या कहती हैं।

(बिग बॉस 12 की दूसरी खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

Also Read:

Bigg Boss 12: श्रीसंत के सपोर्ट में आईं शिल्पा शिंदे, करणवीर बोहरा को सुनाई खरी-खोटी

Bigg Boss 12: घर से निकलते ही अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू को अपनी गर्लफ्रेंड मानने से किया इनकार

Bigg Boss 12: घर से एलिमिनेट होने पर निराश हैं सबा खान, श्रीसंत और दीपिका कक्कड़ को कहा 'बनावटी'

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन