1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मालदीव्स से आने बाद मलाइका अरोड़ा ने बीएफएफ करिश्मा कपूर, बहन अमृता अरोड़ा और गर्ल गैंग के साथ की पार्टी, देखें तस्वीरें

मालदीव्स से आने बाद मलाइका अरोड़ा ने बीएफएफ करिश्मा कपूर, बहन अमृता अरोड़ा और गर्ल गैंग के साथ की पार्टी, देखें तस्वीरें

 Published : Jul 25, 2019 06:35 am IST,  Updated : Jul 25, 2019 07:06 am IST

मालदीव्स से लौटने के बाद मलाइका अरोड़ा अपनी बीएफएफ करिश्मा कपूर, बहन अमृता अरोड़ा और गर्ल गैंग के साथ पार्टी करती नजर आईं।

malaika Arora party pictures- India TV Hindi
malaika Arora party pictures Image Source : INSTAGRAM

मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) कुछ दिन पहले अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव्स गई थीं। मालदीव्स से आने के बाद अब वह अपनी बीएफएफ के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी करते हुए फोटोज शेयर की हैं। मलाइका अरोड़ा मुंबई के एक रेस्टॉरेंट में करिश्मा कपूर(Karisma kapoor), बहन अमृता अरोड़ा(Amrita Arora) और गर्ल गैंग के साथ पार्टी करती नजर आईं।

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- गर्ल्स शहर में वापिस आ गई हैं। शेयर की हुई फोटो में मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनीं हुई है। वहीं करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा पिंक फ्लोरल ड्रेस में ट्विनिंग करती नजर आईं।

करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

आपको बता दें मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों अर्जुन कपूर के बर्थ डे पर वेकेशन मनाने के लिए न्यूयॉर्क गए थे। अर्जुन के बर्थ डे पर ही मलाइका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की थी।

Also Read:

सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ एक और लीड एक्ट्रेस 'इंशाअल्लाह' में आएगी नजर, होगा लव ट्रायंगल?

नीतू कपूर ने फेसएप चैलेंज को दी मात, शेयर की ऋषि कपूर की बचपन की तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन