मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच अपनी इमारत की एक तस्वीर साझा की है, जिसे सैनिटाइज किया जा रहा है। तस्वीर में एक व्यक्ति को देखा जा सकता है, जिसने पीपीई किट पहन रखा है और सैनिटाइजर का छिड़काव कर रहा है।इस तस्वीर के साथ मलाइका ने लिखा, "हमारी सुरक्षा करने और हमें सुरक्षित रखने के लिए शुक्रिया मुंबई बीएमसी और आसिफ जकारिया।"
Related Stories
बीते 11 जून को ऐसी खबर आई थी कि मलाइका की इमारत में एक निवासी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उनकी इमारत को सील कर दिया गया था और वह अपने बेटे अरहान और अपने पालतू कुत्ते कैस्पर के साथ अपने घर पर क्वारंटीन में थीं।

लॉकडाउन के बीच मलाइका सोशल मीडिया का पूरा उपयोग कर रही हैं। वह घर पर समय बिता रही हैं साथ ही उसकी झलकियां भी अपडेट कर रही हैं। वही अपने प्रशंसकों के लिए वह योग के क्लिप्स भी साझा करती है।
(इनपुट- आईएएनएस)